फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon Becomes First Publicly Traded Company To Lose $1 Trillion In Market Value

Amazon: एक ट्रिलियन डॉलर गंवाने वाली दुनिया की पहली सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी बनी अमेजन, इन कारणों से लगा झटका

Thu, 10 Nov 2022 07:27 PM IST
Amit Mandal Amit Mandal
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल की शुरुआत के बाद से सह-संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 83 अरब डॉलर की गिरावट के साथ कुल 109 अरब डॉलर की कमी आई है।

विज्ञापन
Amazon Becomes First Publicly Traded Company To Lose $1 Trillion In Market Value
Amazon - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेजन इंक के नाम एक बेहद खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है। अमेजन बाजार एक ट्रिलियन डॉलर खोने वाली दुनिया की पहली सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी बन गई है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती मुद्रास्फीति, सख्त मौद्रिक नीतियों और निराशाजनक कमाई के संयोजन ने इस साल कंपनी के शेयरों में ऐतिहासिक बिकवाली शुरू कर दी है। बुधवार को ई-कॉमर्स और क्लाउड सेवा कंपनी के शेयरों में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसका बाजार मूल्य जुलाई 2021 में 1.88 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से गिरकर लगभग 879 बिलियन डॉलर हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट को भी नवंबर 2021 के मुकाबले 889 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इस दौड़ में विंडोज सॉफ्टवेयर निर्माता अमेजन के पीछे चल रहा है।

विज्ञापन


पांच अमेरिकी टेक फर्मों को 4 ट्रिलियन का नुकसान
राजस्व के लिहाज से शीर्ष पांच अमेरिकी टेक फर्मों को इस साल अपने बाजार मूल्य से 4 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदी की आशंका ने टेक सेक्टर में धारणा को और कमजोर कर दिया है। इस पूरे वर्ष के दौरान निवेशक टेक और वृद्धि क्षेत्रों के स्टॉक को डंप करते रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन रिटेलर होने के नाते अमेजन ई-कॉमर्स क्षेत्र में तेज मंदी को थामने के लिए काफी निवेश किया था। 
विज्ञापन


जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 83 अरब डॉलर की कमी
ब्लूमबर्ग ने बताया कि धीमी बिक्री, बढ़ती लागत और ब्याज दरों में उछाल के बीच इसके शेयरों में लगभग 50 फीसदी की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल की शुरुआत के बाद से सह-संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 83 अरब डॉलर की गिरावट के साथ कुल 109 अरब डॉलर की कमी आई है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए कर्मचारी हायरिंग को रोक दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन ने दो साल पहले टेक शेयरों का बहुत बुरा दौर देखा। आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए खरीदारों ने अपने खर्च को कम कर दिया। अमेजन ने पिछले महीने कंपनी के इतिहास में तिमाही के लिए सबसे धीमी राजस्व वृद्धि दर्ज की। इसने पहली बार कंपनी का बाजार मूल्य एक ट्रिलियन से नीचे चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed