फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aluminium Foil Dumping Investigation From Four Countries Including China Malaysia Launched by India

चीन व मलयेशिया सहित चार देशों से भारत ने शुरू की एल्यूमीनियम फॉयल की डंपिंग जांच

Tue, 23 Jun 2020 12:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 23 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Aluminium Foil Dumping Investigation From Four Countries Including China Malaysia Launched by India
एल्यूमीनियम - फोटो : pixabay

भारत ने एल्यूमीनियम डंपिग के बारे में घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत मिलने के बाद चीन, इंडोनेशिया, मलयेशिया और थाइलैंड से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल की कथित डंपिग के खिलाफ जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


इन कंपनियों ने किया जांच का आग्रह 
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रविराज फॉयल्स और जिंदल इंडिया ने वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष आवेदन कर इन देशों से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल के खिलाफ डंपिंग जांच का आग्रह किया। 
विज्ञापन


घरेलू उद्योगों को हो रहा नुकसान
कंपनियों ने इन चार देशों से भारत में आयात किए जाने वाले '80 माइक्रोन और उससे कम दर्जे के एल्यूमीनियम फॉयल' के आयात की डंपिंग किए जाने की शिकायत की है। कंपनियों का आरोप है कि इन देशों से होने वाली डंपिंग के कारण घरेलू उद्योगों को नुकसान हो रहा है इसलिए इस आयात पर डंपिंग- रोधी शुल्क लगाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीटीआर करता है रोधी शुल्क की सिफारिश 
इस संदर्भ में डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है कि आवेदकों द्वारा दिए गये सबूतों के आधार पर 'प्राधिकरण, इसके जरिए, जांच की शुरुआत करता है।' जांच के दौरान यदि डीजीटीआर को यह पता चलता है कि संबंधित उत्पाद की डंपिंग की जा रही है और इससे घरेलू विनिर्माताओं पर प्रभाव पड़ रहा है तब ऐसी स्थिति में वह डंपिंग- रोधी शुल्क की सिफारिश करेगा। डीजीटीआर डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश करता है और वित्त मंत्रालय इसे लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed