फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   all airports in india to have body scanners in next year

देश के सभी हवाई अड्डों पर लगेंगे बॉडी स्कैनर, सुरक्षा जांच में कम लगेगा समय

Fri, 28 Dec 2018 12:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 28 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
all airports in india to have body scanners in next year

नए साल से देश भर के सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे। इससे सुरक्षा अधिकारियों को प्रत्येक व्यक्ति की जांच अपनी तरफ से नहीं करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


अभी लगता है पांच मिनट से ज्यादा का समय

हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षा जांच में  फिलहाल कम से कम पांच मिनट का समय लगता है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) जल्द ही इसके लिए गाइडलाइन जारी करने जा रहा है। इससे हवाई अड्डों की सुरक्षा कर रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को यात्रियों की भीड़ को संभालने में बड़ी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


अभी तक अमेरिकी हवाई अड्डों पर मिल रही इस सुविधा को भारत में शुरू किया जाएगा। बीसीएएस के अध्यक्ष कुमार राजेश चंद्रा ने कहा कि ब्यूरो जल्द ही इसके लिए स्पेसिफिकेशन और नियमों को जारी करने जा रहा है। यह तब है जब देश के कुछ हवाई अड्डों पर ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

कुमार ने कहा कि भारत में जो भी बॉडी स्कैनर हवाई अड्डों पर लगाए जाएंगे, उनको भारतीयों द्वारा पहने जाने वाले परिधान के अनुरूप लगाया जाएगा। अगर कोई महिला साड़ी में चुन्नट या फिर पल्लू डालती है अथवा कोई पुरुष लुंगी पहनकर आता है तो उसकी भी आसानी से जांच हो सकेगी।


सभी हवाई अड्डों को हवाई अड्डा प्राधिकरण की तरफ से इस तरह के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के हवाई अड्डों को भी शामिल किया गया है, जिनका नियंत्रण फिलहाल निजी हाथों में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed