{"_id":"6911a63d94c11466730870ca","slug":"akasa-air-eyes-quicker-boeing-deliveries-set-to-launch-international-flights-from-delhi-soon-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation: अकासा एयर को बोइंग विमानों की डिलीवरी में तेजी की उम्मीद, दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Aviation: अकासा एयर को बोइंग विमानों की डिलीवरी में तेजी की उम्मीद, दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी
Mon, 10 Nov 2025 02:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:15 PM IST
सार
Aviation: आकासा एयर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने वाली है। एयरलाइन ने उम्मीद जताई है कि उसे बोइंग विमानों की खेप तेजी से हासिल हो सकती है। कंपनी ने इस बारे में और क्या बताया है, आइए इस बारे में जानें।
विज्ञापन
अकासा एयर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अकासा एयर जल्द ही देश से देश के बाहर की उड़ानें शुरू करेगी और उसे बोइंग से विमानों की आपूर्ति भी तेजी से होने की उम्मीद है। एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अगस्त 2022 में उड़ान सेवा शुरू करने वाली आकासा एयर के पास वर्तमान में 30 विमानों का बेड़ा है। यह 24 घरेलू और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है।
विज्ञापन
अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, "हम जल्द ही दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेंगे।" वर्तमान में एयरलाइन की दिल्ली से प्रतिदिन 24 उड़ानें हैं।
विज्ञापन
एक ब्रीफिंग के दौरान अय्यर ने बताया, "एयरलाइन सिंगापुर, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, वियतनाम और ताशकंद सहित विभिन्न विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करने पर विचार करेगी।" अकासा एयर वर्तमान में छह अंतरराष्ट्रीय शहरों - दोहा (कतर), जेद्दा, रियाद (सऊदी अरब), अबू धाबी (यूएई), कुवैत सिटी (कुवैत) और फुकेत (थाईलैंड) के लिए उड़ान भरती है।
विज्ञापन
एयरलाइन के पास कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर है और उसे विमानों की डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है। अय्यर ने कहा कि बोइंग द्वारा उत्पादन बढ़ाए जाने के साथ ही अकासा एयर को उम्मीद है कि विमान तेजी से आएंगे। अय्यर ने कहा, "हम सहायक राजस्व वृद्धि से बहुत खुश हैं।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में लोड फैक्टर और हवाई किराए के मामले में संतुलन है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन