फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airtel vodafone idea lost more than 42 lakh customers in june, says trai report

जून में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने गंवाए 42 लाख ग्राहकः ट्राई

Mon, 19 Aug 2019 05:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 19 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
airtel vodafone idea lost more than 42 lakh customers in june, says trai report

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने जून माह में सबसे ज्यादा 42 लाख उपभोक्ता गंवा दिए हैं। हालांकि जियो और बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इसका खुलासा अपनी एक रिपोर्ट में किया है। 

विज्ञापन

जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो ने इस दौरान सबसे ज्यादा 82.6 लाख ग्राहकों को अपने से जोड़ा है। घाटे में चल रही सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने भी उक्त माह में करीब 2.66 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। जून माह में वोडाफोन आइडिया से 41.45 लाख और एयरटेल से 29,833 ग्राहकों ने अपना नाता तोड़ लिया। 

विज्ञापन

फिर भी पहले स्थान पर वोडाफोन आइडिया

ग्राहक संख्या घटने के बावजूद भी पहले स्थान पर वोडाफोन आइडिया बना हुआ है। इस कंपनी से फिलहाल 38.34 करोड़ ग्राहक जुड़े हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रिलायंस जियो है, जिसके पास 33.12 करोड़ ग्राहक हैं।  भारती एयरटेल के पास 32.03 करोड़ ग्राहक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में इतने ग्राहक टूटे

मई माह में वोडाफोन आइडिया से करीब 56.97 लाख ग्राहकों ने अपना नाता तोड़ लिया था। भारती एयरटेल से भी 15.08 लाख ग्राहक हट गए थे। 2016 में जियो के आगमन से अभी तक टेलीकॉम कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब माना जा रहा है कि डीटीएच और लैंडलाइन में जियो के पांच सितंबर से आगमन के बाद इन कंपनियों को और नुकसान उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed