फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Airtel pays first installment for 4 years for 5G spectrum new in hindi

Airtel: 5जी स्पेक्ट्रम के लिए एयरटेल ने चार साल की पहली किस्त का भुगतान किया

Wed, 17 Aug 2022 08:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 08:16 PM IST
सार

Airtel: एयरटेल ने कहा है कि चार साल के लिए एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) से संबंधित भुगतान करने से कंपनी भविष्य में 5जी सेवाएं उपलब्ध करवाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी। 

विज्ञापन
Airtel pays first installment for 4 years for 5G spectrum new in hindi
Airtel Prepaid Recharge Plans - फोटो : Airtel

विस्तार

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने हाल ही में पूरी हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग  को 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। एयरटेल ने यह राशि चार साल की किस्त के अग्रिम भुगतान के रूप में जमा करवाया है।

विज्ञापन

एयरटेल ने कहा है कि चार साल के लिए एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) से संबंधित भुगतान करने से कंपनी भविष्य में 5जी सेवाएं उपलब्ध करवाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी। 

विज्ञापन

बता दें कि उद्योग जगत के दिग्गज सुनील भारती मित्तल की कंपनी भारती एयरटेल ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने बयान में कहा, 'चार साल का यह अग्रिम भुगतान हमें अपने परिचालन और 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस तरीके से आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। वहीं, एयरटेल अपने अधिकारों की बिक्री से  15,740.5 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।'

उन्होंने कहा कि हम देश में उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं। कंपनी के पास 3,848.88 करोड़ रुपये अग्रिम और शेष राशि 19 वार्षिक किश्तों में चुकाने का विकल्प था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed