फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Airtel launches two new packs to give Jio fight

जियो से मुकाबले के लिए एयरटेल ने उतारे दो नए पैकेज

Thu, 08 Dec 2016 11:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Airtel launches two new packs to give Jio fight
- फोटो : SOCIAL MEDIA

रिलायंस जियो की तरफ से ग्राहकों को मुफ्त कॉलिंग व डेटा देने का असर दिखने लगा है। जियो के साथ प्रतिस्पर्धा की वजह से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने बृहस्पतिवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मुफ्त वॉयस कॉलिंग और पर्याप्त डेटा लाभ वाले दो नए पैकेज की पेशकश की।

विज्ञापन


नए पैकेज के तहत एयरटेल अपने ग्राहकों को देशभर में मुफ्त कॉल के साथ सीमित तरीके से मुफ्त डेटा देगी। कंपनी के मुताबिक, एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक 145 रुपये के पैक पर एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर मुफ्त लोकल व एसटीडी कॉल्स औैर 300 एमबी तक 4जी डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं 345 रुपये के पैक पर एयरटेल के ग्राहक भारत में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त लोकल व एसटीडी कॉल्स के साथ 1 जीबी तक 4जी डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों नए पैकों की वैधता अवधि 28 दिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती एयरटेल के निदेशक अजय पुरी ने कहा कि अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य के साथ उत्कृष्ट नेटवर्क अनुभव प्रदान करने के हमारे प्रयास के अनुरूप इनोवेटिव बंडल ऑफर्स लाने की दिशा में यह हमारी एक और पहल है।


हम अपने ग्राहकों को 4जी इनेबल्ड हैंडसेट्स पर भारत भर में मुफ्त वॉयस कॉलिंग के साथ ही पर्याप्त डेटा की भी पेशकश कर रहे हैं, ताकि देश में तेज गति की डेटा सेवाओं को बढ़ावा मिल सके। एयरटेल 26 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed