फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Airport Security: Passengers will be checked quickly at airports, full body scanners will be installed soon

Airport Security Check: हवाईअड्डों पर झटपट होगी यात्रियों की चेकिंग, जल्द लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर

Tue, 11 Jul 2023 03:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेटल डिटेक्टर के विपरीत मिलीमीटर-वेव आधारित फुल बॉडी स्कैनर यात्री के कपड़ों के नीचे छिपे किसी भी तरल या प्लास्टिक का पता लगा सकता है।

विज्ञापन
Airport Security: Passengers will be checked quickly at airports, full body scanners will be installed soon
Airport security Check - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक को तेज और पुख्ता बनाने के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) हवाईअड्डों पर वेव टेक्नोलॉजी आधारित बॉडी स्कैनर्स तैनात करेगी। इससे यात्रियों की तलाशी में कम समय लगेगा। 
विज्ञापन


एएआई (AAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में एक यात्री की जांच करने में लगभग 30 सेकंड का समय लगता है, जबकि फुल-बॉडी स्कैनर से यह काम सिर्फ 15 सेकंड में किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और बेंगलुरु जैसे देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर इन बॉडी स्कैनर का परीक्षण किया गया और इसके बाद इन्हें इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'फुल बॉडी स्कैनर के परीक्षण के दौरान कई बार गलत अलार्म बजा। इसके अलावा यह भी पाया गया था कि स्कैनर कुछ चीजों को डिटेक्ट नहीं कर पा रहा था। हालांकि, बाद में इन खामियों को दूर कर दिया गया।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर लगेंगे 131 बॉडी स्कैनर
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेटल डिटेक्टर के विपरीत मिलीमीटर-वेव आधारित फुल बॉडी स्कैनर यात्री के कपड़ों के नीचे छिपे किसी भी तरल या प्लास्टिक का पता लगा सकता है। इसे उन चीजों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें कपड़ों में छिपाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया देश भर के अलग-अलग हवाई अड्डों पर कुल 131 स्कैनर लगाएगी।

उन्होंने कहा कि बॉडी स्कैनर्स हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या के आधार पर लगाए जाएंगे। अधिकारी ने दावा किया कि ये स्कैनर्स बेहद सटीक हैं और प्राइवेसी का ख्याल रखते हैं। इसके अलावा इनसे यात्रियों के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह तेज और सटीकता के साथ जांच करेंगे।

अधिकारी ने आगे कहा कि मौजूदा डोर फ्रेम-टाइप मेटल डिटेक्टर (DFMDs) और मेटल डिटेक्टर सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से फुल-बॉडी स्कैनर से बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुल बॉडी स्कैनर आने से हवाईअड्डे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


कितनी है बॉडी स्कैनर की कीमत?
बता दें कि एक बॉडी स्कैनर की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है और इसकी कुल 131 यूनिट खरीदी जानी हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में अब तक कई यूरोपीय कंपनियों ने एएआई (AAI) से संपर्क किया है। अधिकारी ने कहा कि वह 600 नए डुअल व्यू एक्स-रे हैंड-बैगेज स्कैनर भी खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed