फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airlines launches special offer on holi festival

होली के मौके पर कीजिए 990 में हवाई सफर, तीन बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने निकाला खास ऑफर

Thu, 22 Feb 2018 04:29 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
airlines launches special offer on holi festival
jet airways

अगले हफ्ते शुक्रवार को होली का त्योहार है। त्योहार के साथ ही एक लंबा वीकेंड भी पड़ रहा है। 1 मार्च गुरुवार को होली जलाने के साथ ही यह त्योहार और लंबी छुट्टियों का मौसम शुरू हो जाएगा। इस त्योहार और लंबी छुट्टियों के मौके पर अगर आपने कहीं के घूमने-फिरने का प्लान बनाया है तो फिर अभी से टिकट बुक करा लीजिए। देश की तीन बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने इस खास मौके पर अपना ऑफर निकाल दिया है। 

विज्ञापन


इन कंपनियों ने निकाला ऑफर 
जिन कंपनियों ने होली पर अपना खास ऑफर निकाला है, उनमें जेट एयरवेज, गो एयर और एयर एशिया शामिल हैं। गो एयर में जहां 990 से किराये की शुरुआत हैं, वहीं एयर एशिया भी 20 फीसदी की छूट दे रहा है।
विज्ञापन


जेट एयरवेज भी प्रीमियम और इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने पर 20 फीसदी की छूट दे रहा है। ऑफर के लिए आपको 25 फरवरी तक टिकट बुक करना होगा। वहीं एयर एशिया पर 23 फरवरी टिकट बुक करने के लिए आखिरी तारीख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोएयर पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट

airlines launches special offer on holi festival
go air

गोएयर पर 990 रुपये से फेयर शुरू हो रहा है। कुछ रूट्स पर इसका किराया 1400 रुपये भी है। किराये पर यात्रियों को 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। बागडोगरा से गुवाहाटी का किराया 990 रुपये है, वहीं  चेन्नई से कोच्च‍ि 1,120 रुपये,  गुवाहाटी से बागडोगरा 1,291 रुपये, बंगलूरू से कोच्च‍ि 1,390 रुपये और  कोच्च‍ि से बंगलूरू 1,390 रुपये है। लेकिन इस ऑफर के लिए कुछ नियम और शर्तों को पूरा करना होगा, जिसकी जानकारी गो एयर की वेबसाइट पर मिल जाएगी। 

25 फरवरी तक विदेश यात्रा पर 20 फीसदी की छूट
एयर एशिया ने विदेश यात्रा के लिए इच्छुक लोगों के लिए 20 फीसदी की छूट दे रही है। इसके लिए आपको 25 फरवरी तक टिकट बुक कराना होगा। घरेलू फ्लाइट की टिकट बुक कराने के लिए भी यही नियम लागू होगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको इस ऑफर के तहत शामिल रूट चुनने होंगे। हालांकि हर रूट के लिए यात्रा का समय तय है। 

जेट एयरवेज का भी ऑफर 
23 फरवरी तक जेट एयरवेज ने अपने यात्रियों के लिए ऑफर निकाला है। इस दौरान आप 24 फरवरी से 24 मार्च के बीच सफर करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। बाकी रूट्स और अन्य नियम और शर्तो के बारे में आप जेट एयरवेज की साइट पर जाकर के जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed