फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airfare for small cities will become cheap, as dgca making new policy

खुशखबरीः छोटे शहरों के लिए सस्ती होगी हवाई यात्रा, सरकार जल्द लेकर आ रही है नए नियम

Wed, 28 Mar 2018 01:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
airfare for small cities will become cheap, as dgca making new policy
airlines

छोटे शहरों के लिए हवाई सफर करना सस्ता हो जाएगा। केंद सरकार और विमान नियामक डीजीसीए इस पर जल्द ही एक पॉलिसी लेकर के आने वाला है। इससे लोगों को कम पैसा खर्च करना पड़ेगा और वो समय पर पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा पर एयरलाइंस कंपनियों पर लगेगी लगाम
प्राकृतिक आपदा के वक्त भी एयरलाइंस कंपनियां ज्यादा किराया नहीं बढ़ा सकेंगी। डीजीसीए प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी हवाई किराए को नियंत्रित करने जा रहा है। इससे एयरलाइंस ऐसी स्थितियों में यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगी।
विज्ञापन


इन शहरों के लिए कम होंगे किराये
इस पॉलिसी के लागू हो जाने के बाद दिल्ली से इलाहाबाद, लेह, मनाली और पोर्ट ब्लेयर जैसी जगह पर आना-जाना सस्ता हो जाएगा। अभी नॉन ट्रंक रूट्स पर लोगों को ज्यादा किराया देना पड़ता है। साथ ही चेन्नई, श्रीनगर में आई बाढ़ के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने किराये काफी बढ़ा दिए थे, जिसके बाद भी यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजी रूट्स पर नहीं कम होंगे किराये 

airfare for small cities will become cheap, as dgca making new policy
jet airways

पीएमओ के निर्देश पर बन रही इस पॉलिसी के तहत बिजी रूट्स पर किराये कम नहीं होंगे। मुश्किल स्थितियों में हवाई किरायों को लेकर बंदिशें लगा सकता है। अधिकारी ने बताया कि जाट आंदोलन जैसे विरोध प्रदर्शनों या किसी प्राकृतिक आपदा के समय हवाई किराए को किसी विशेष रूट पर पिछले 10 या 30 दिन के औसत किराए पर तय किया जा सकता है। 

अगले महीने के अंत तक आएगी पॉलिसी
डीजीसीए अगले महीने के अंत तक इस पॉलिसी को लेकर के आ सकता है। इसके बाद सरकार इसे लागू कर देगी, जिसके बाद मई से लोगों को इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। इस पॉलिसी में छोटे शहरों के लिए ज्यादा उड़ाने भी मिलने लगेंगी, क्योंकि उम्मीद है कि किरायों में कमी के बाद लोग ज्यादा संख्या में सफर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed