{"_id":"62d360bf86eba425355d4451","slug":"aircraft-fuel-prices-cut-by-2-2-percent-to-record-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aircraft Fuel: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची विमान ईंधन की कीमतों में 2.2 फीसदी की कटौती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Aircraft Fuel: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची विमान ईंधन की कीमतों में 2.2 फीसदी की कटौती
Sun, 17 Jul 2022 06:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:37 AM IST
सार
एटीएफ की कीमतों में इस साल दूसरी बार कटौती की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच जून में एटीएफ की कीमतों में 16 फीसदी की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में शनिवार को 2.2 फीसदी की कटौती की गई। यह कमी अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई कमी के चलते की गई है।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, एटीएफ के दामों में 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.2 प्रतिशत की कटौतीकी गई है। अब इसकी कीमत 1,38,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एटीएफ की कीमतों में इस साल दूसरी बार कटौती की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच जून में एटीएफ की कीमतों में 16 फीसदी की वृद्धि की गई थी। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
पिछले महीने इसके दाम 1,41,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.23 रुपये प्रति लीटर) के चरम पर पहुंच गए थे। एटीएफ के दाम पिछले पखवाड़े अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली और 16 तारीख को संशोधित किए जाते हैं।
इससे पहले एक जुलाई को कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। विमान संचालन में एटीएफ पर होने वाले खर्च की हिस्सेदारी 40 फीसदी होती है। इसका असर एयर टिकट के दामों पर पड़ता है।