फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air turbine fuel becomes cheaper than petrol, diesel on new year

नए साल में पेट्रोल से भी सस्ता हुआ हवाई ईंधन, 14 फीसदी हुई दामों में कटौती

Tue, 01 Jan 2019 05:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 01 Jan 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
air turbine fuel becomes cheaper than petrol, diesel on new year

तेल कंपनियों ने नए साल में हवाई ईंधन के दामों 14 फीसदी की कटौती कर दी है। यह कटौती अभी तक की एक बार में की गई सबसे अधिक है। इससे अब हवाई ईंधन पेट्रोल से भी सस्ता हो गया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विमान ईंधन का दाम 9,990 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 14.7 प्रतिशत गिरकर 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है।

विज्ञापन

हवाई कंपनियों को मिली बड़ी राहत

नए साल में हुई कटौती से सबसे बड़ी राहत हवाई कंपनियों को मिली है। इससे नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एटीएफ की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर यह कमी की गयी है। इसके बाद एटीएफ, पेट्रोल और डीजल से भी सस्ता हो गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में पेट्रोल महंगा, एटीएफ सस्ता

दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर है। इसकी तुलना में एटीएफ 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 58.06 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में डीजल 62.66 रुपये में है। इस लिहाज से एटीएफ, पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह लगातार दूसरा महीना है जब दामों में कटौती गयी है। यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इससे पहले एक दिसंबर को एटीएफ के दाम में 8,327.83 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.9 प्रतिशत की कमी की गयी थी। 


इन दोनों कमियों की वजह से एटीएफ साल के सबसे निम्म स्तर पर पहुंच गया है। इससे नकदी के संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलेगी।

वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट जारी है। मंगलवार को पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल में 20 प्रतिशत की कटौती की गयी। दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 62.66 रुपये में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed