फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India unveils new uniforms for cabin crew, pilots designed by Manish Malhotra

Air India: एयर इंडिया ने केबिन क्रू और पायलट्स के नए यूनिफॉर्म की झलक दिखाई, मनीष मल्होत्रा ने किया है डिजाइन

Tue, 12 Dec 2023 07:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Dec 2023 07:42 PM IST
सार

Air India: महिला केबिन क्रू यूनिफॉर्म में जटिल झरोखा पैटर्न के साथ रेडी-टू-वियर ओम्ब्रे साड़ी, ब्लाउज और ब्लेजर के साथ विस्टा (एयर इंडिया का नया लोगो आइकन) शामिल है। नए यूनिफॉर्म को नए और पारंपरिक तरीके के सम्मिश्रण के साथ पेश किया गया है। 

विज्ञापन
Air India unveils new uniforms for cabin crew, pilots designed by Manish Malhotra
एयर इंडिया का नया यूनिफॉर्म। - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया ने मंगलवार (12 दिसंबर) को मनीष मल्होत्रा की ओर से डिजाइन की गई केबिन क्रू और पायलटों के नए यूनिफॉर्म की पहल झलक दिखाई। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नए यूनिफॉर्म का वीडियो साझा किया है।  वीडिया के अनुसार एयरलाइन की महिला केबिन क्रू सदस्य आधुनिक लुक के साथ ओम्ब्रे साड़ी पहनेंगी, जबकि पुरुष बंदगले का सूट पहनेंगे। कॉकपिट क्रू के लिए, प्रसिद्ध डिजाइनर मल्होत्रा ने क्लासिक ब्लैक सूट डिजाइन किए हैं। एयर इंडिया का नया यूनिफॉर्म अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से इस्तेमाल में लायाय जाएगा। सबसे पहले इसकी शुरुआत एयर इंडिया के पहले एयरबस ए350 की सेवा में की जाएगी।

विज्ञापन

महिला केबिन क्रू यूनिफॉर्म में जटिल झरोखा पैटर्न के साथ रेडी-टू-वियर ओम्ब्रे साड़ी, ब्लाउज और ब्लेजर के साथ विस्टा (एयर इंडिया का नया लोगो आइकन) शामिल है। नए यूनिफॉर्म को नए और पारंपरिक तरीके के सम्मिश्रण के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रेडी टू वीयर साड़ियों को वैकल्पिक रूप से आरामदायक पैंट के साथ पहना जा सकता है। एयरलाइन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह कदम महिला केबिन क्रू के लिए उस शैली को चुनने के लिए अधिक लचीलापन प्रदान करेगा जिसे वे सबसे अधिक पहचानते हैं। यह एक अद्वितीय ईस्ट-मीट्स-वेस्टस का अनोख लुक होगा। वरिष्ठ महिला केबिन क्रू के लिए ओम्ब्रे साड़ी ऑबर्गिन-टू-बरगंडी कलर में होगी, जिसमें ऑबर्जिन ब्लेज़र भी शामिल होगा। जूनियर महिला केबिन क्रू लाल ब्लेज़र के साथ जीवंत लाल-बैंगनी साड़ी पहनेंगी। दूसरी ओर, कॉकपिट क्रू की वर्दी विस्टा से प्रेरित प्रिंट के साथ क्लासिक ब्लैक डबल-ब्रेस्टेड सूट है।


मनीष मल्होत्रा ने इन डिजाइंस के बारे में कहा कि उनका उद्देश्य ऐसी वर्दी बनाना है जो भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं के सार को कैप्चर करे और साथ ही एक आधुनिक और परिष्कृत रूप भी दे। उन्होंने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे एयर इंडिया के लिए वर्दी डिजाइन करने का मौका मिला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed