Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India tells DGCA it did not report incident as two appeared to have sorted out issue

Pee in Plane Row: एयर इंडिया ने DGCA को दी जानकारी, महिला ने शिकायत वापस ली इसलिए नहीं दी नियामक को जानकारी

Thu, 05 Jan 2023 04:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 05 Jan 2023 04:00 PM IST
सार

Pee in Plane Row: मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया ने गुरुवार को डीजीसीए के 4 जनवरी के नोटिस का जवाब भेजा, जिसमें 26 नवंबर, 2022 की एआई 102 उड़ान में हुई घटना का विवरण दिया गया है। बयान में कहा गया है कि बिजनेस क्लास के अज्ञात आरोपी को एयर इंडिया की आंतरिक समिति की रिपोर्ट आने तक 30 दिनों के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Air India tells DGCA it did not report incident as two appeared to have sorted out issue
एयर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

एयर इंडिया के विमान में एक यात्री के सहयात्री महिला पर पेशाब करने के मामले में एयरलाइन ने बड़ा बयान दिया है। एयरलाइन ने बताया चूंकि पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए प्रारंभिक शिकायत वापस ले ली उनके स्टॉफ ने नियामक को इसकी शिकायत नहीं की। एयरलाइन ने कहा कि मामले में पीड़ित महिला और कथित आरोपी के बीच लगता है कि सुलह समझौता हो गया है, इसलिए हमने मामले की रिपोर्ट नहीं की। एयर इंडिया ने डीजीसीए को बताया कि मामले में पीड़ित महिला को उड़ान का पूरा किराया वापस कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया ने गुरुवार को डीजीसीए के 4 जनवरी के नोटिस का जवाब भेजा, जिसमें 26 नवंबर, 2022 की एआई 102 उड़ान में हुई घटना का विवरण दिया गया है। बयान में कहा गया है कि बिजनेस क्लास के अज्ञात आरोपी को एयर इंडिया की आंतरिक समिति की रिपोर्ट आने तक 30 दिनों के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सूत्रों ने एयर इंडिया के जवाब के हवाले से बताया कि समिति ने आवश्यक दस्तावेज हासिल कर लिए हैं और पहली सुनवाई की है। उधर, दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन ने भी मामला दर्ज कर लिया है, जबकि पीड़ित यात्री को फ्लाइट का किराया वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने डीजीसीए को बताया कि उसके चालक दल के सदस्यों को 26 नवंबर, 2022 को एआई 102 में सवार एक महिला यात्री से शिकायत मिली थी कि एक पुरुष सह-यात्री ने सीट के पास पेशाब कर उसके कपड़े और बैग गंदे कर दिए थे।   चालक दल ने महिला यात्री को उसी श्रेणी में एक अलग सीट पर बैठाया और सूखे कपड़े और चप्पलों का एक सेट प्रदान किया।    महिला यात्री ने शुरू में अनुरोध किया कि विमान की लैंडिंग के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि बाद में उन्होंने अपना अनुरोध वापस ले लिया क्योंकि संभवतः दोनों पक्षों ने आपस मे मामला सुलझा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed