फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India Tata Group's big decision after acquiring Air India, now preparing to sell them news in hindi

Air India: एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के बाद टाटा ग्रुप का बड़ा फैसला, अब इन्हें बेचने की है तैयारी

Thu, 28 Jul 2022 02:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 28 Jul 2022 02:42 PM IST
सार

Air India: एयर इंडिया ने अपने हवाई बेड़े में शामिल तीन विमानों को बेचने के लिए निकाले गए टेंडर में तीन वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट जो GE90-110 इंजन से लैस हैं, उन्हें बेचने की इच्छा जतायी है। टेंडर के अनुसार इन विमानों के लिए 16 अगस्त 2022 तक बोली लगाई जा सकेगी। 

विज्ञापन
Air India Tata Group's big decision after acquiring Air India, now preparing to sell them news in hindi
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

एयर इंडिया (Air India) का अधिग्रहण करने के बाद अब टाटा ग्रुप (Tata Group) एयरलाइन कंपनी में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन

टाटा ग्रुप ने अधिग्रहण करने के बाद बीते 12 मई को एयरलाइन की दुनिया में लंबा अनुभव रखने वाले कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया का नया सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर (CEO & MD) नियुक्त करने की घोषणा की। उनके नाम को बीते दिनों गृह मंत्रालय की ओर से जरूरी सुरक्षा क्लियरेंस भी मिल गई है, इससे उनके एयर इंडिया के सीईओ और एमडी के रूप में पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन

इस बीच, एयर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक टेंडर जारी किया है। एयर टेंडर एयर इंडिया ने अपने हवाई बेड़े के तीन विमानों को बेचने के लिए निकाला गया है। एयर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल तीन B777-2000LR वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट को बेचने की निविदा जारी की है। इन विमानों को वर्ष 2009 में निर्मित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि टाटा ग्रुप ने इसी साल 27 जनवरी को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। अब टाटा ग्रुप विमानन कंपनी के पुनरुद्धार के लिए कमर कस चुका है। इसी कड़ी में कंपनी विमान निर्माता कंपनियों एयरबस और बोईंग से कई विमानों की खरीदारी के लिए बातचीत कर रहा है। 

एयर इंडिया ने अपने हवाई बेड़े में शामिल तीन विमानों को बेचने के लिए निकाले गए टेंडर में तीन वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट जो GE90-110 इंजन से लैस हैं, उन्हें बेचने की इच्छा जतायी है। टेंडर के अनुसार इन विमानों के लिए 16 अगस्त 2022 तक बोली लगाई जा सकेगी। 

जिन विमानों की बिक्री के लिए एयर इंडिया (Air India) ने निविदा जारी की है उनके बारे में बताया है कि इन तीनों वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट में बड़े ईंधन टैंक लगे हुए हैं, जिस कारण इन विमानों का इस्तेमाल लंबी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों खासकर भारत और अमेरिका के बीच हवाई सेवा के संचालन के लिए किया जा सकता है। 

एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार विमानन कंपनी के हवाई बेड़े में फिलहाल 128 विमान शामिल हैं, जिनमें ये तीनों B777-200LR विमान भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed