एयर इंडिया की छोटी उड़ानों पर नहीं मिलेगा नाश्ता, अब मूंगफली चबाकर पूरी करें यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिलेगा समोसा-सैंडविच
अब घरेलू यात्रियों को यात्रा के दौरान समोसा या फिर सैंडविच नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार यात्री इसके खराब होने की शिकायत कर चुकें हैं। इस वजह से खाने की काफी बर्बादी होती है, जिससे कंपनी को भी काफी नुकसान होता था।
अब चबानी पड़ेगी मूंगफली
समोसा, सैंडविच या फिर अन्य ताजे नाश्ते की जगह यात्रियों को मूंगफली और बिस्किट के पैकेट पकड़ा दिए जाएंगे, जिसको चबाकर के वो अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यह पैकेट दरवाजे के पास रखे जाएंगे, जिससे यात्री अपनी सुविधानुसार उठा सकते हैं। यह यात्रियों पर निर्भर करेगा कि वो यात्रा में खाएं या फिर साथ लेकर के जाएं।
नहीं गर्म करना पड़ेगा नाश्ता
एयरलाइन के इस कदम से उन्हें ऐसे नाश्ते को फ्रिज में रखने या फिर गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे विमानों पर बोझ कम होगा। पिछले साल एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में सभी तरह की घरेलू उड़ानों पर शाकाहारी खाना देने का ऐलान किया था।
मीठे में मिलेगी खीर,चॉकलेट
इसके साथ ही यात्रियों को मीठे में खीर अथवा चॉकलेट मिलेगी। इसके अलावा बिस्किट भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही पनीर के स्थान पर आलू और झींगा व मछली के स्थान पर चिकेन मिलेगा। वहीं दोपहर व रात के खाने में पहले से मौजूद तीन डिश में भी कटौती करके दो कर दी गई हैं।