फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india server error delay continuous for second day, 137 flights delayed on sunday

एयर इंडिया के यात्रियों के लिए मुश्किलों से भरा रहा दूसरा दिन, 137 उड़ानें प्रभावित

Sun, 28 Apr 2019 12:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 28 Apr 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
air india server error delay continuous for second day, 137 flights delayed on sunday
air india - फोटो : PTI

एयर इंडिया के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते शनिवार के बाद रविवार को भी 137 उड़ानों के परिचालन पर असर देखने को मिला। शनिवार को भी पूरे विश्व में एयर इंडिया के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन

उड़ानों में 197 मिनट की देरी

रविवार को उड़ानों में 197 मिनट की देरी हो रही है। शनिवार को कुल 149 उड़ानों पर असर देखने को मिला था। तकनीकि खराबी के चलते एयर इंडिया के चेक-इन, बैगेज और आरक्षण सॉफ्टवेयर में दिक्कतें आ गई थी। शनिवार रात 8.30 बजे तक शिड्यूल उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। एयर इंडिया ग्रुप रोजाना करीब 674 उड़ानें संचालित करता है।

विज्ञापन

air india server error delay continuous for second day, 137 flights delayed on sunday
एयरपोर्ट पर परेशान यात्री - फोटो : ANI

पांच घंटे रही थीं बाधित

‘सीता’ द्वारा संचालित सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से दुनियाभर में रिजर्वेशन, चेक इन और बैगेज सिस्टम ठप पड़ गया। कई जगह मैनुअल तरीके से काम करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब सवा पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे सुबह 8.45 बजे ठीक किया जा सका लेकिन तब तक 85 उड़ानें प्रभावित हो चुकी थीं। 

एयर इंडिया सीता (एसआईटीए) कंपनी का पीएसएस इस्तेमाल करती है। देश में कोई और एयरलाइन यह सिस्टम इस्तेमाल नहीं करती। ‘सीता’ द्वारा एयर इंडिया की सेवाएं बाधित होने की भरपाई किए जाने पर लोहानी ने कहा कि इस मामले पर विचार किया जाएगा। पिछले साल 23 जून को भी एयरलाइन के चेक इन सॉफ्टवेयर में इस तरह की तकनीकी दिक्कत आई थी। इससे 25 घरेलू उड़ानों में देरी हुई थी और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed