फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India reserves 6 percent seats for women

रेलवे की राह चली एयर इंडिया, घरेलू उड़ानों में महिलाओं के लिए आरक्षित की 6 सीटें

Thu, 12 Jan 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Air India reserves 6 percent seats for women
- फोटो : file photo

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने ट्रेनों की तर्ज पर प्लेन में भी रिजर्वेशन की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसकी सभी घरेलू उड़ानों में 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह सिस्टम 18 जनवरी से लागू होगा।

विज्ञापन


इसके लिए महिलाओं से अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हर उड़ान में आगे की 6 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी, ताकि हवाई यात्रा के दौरान वो खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें। यह इस तरह का पहला ऑफर है।
विज्ञापन


इससे पहले किसी भी विमान कंपनी ने यात्रियों के लिए इस तरह की शुरूआत नहीं की है। अंग्रेजी अखबार द हिंदू से बात करते हुए एयर इंडिया में रेवेन्यू मैनेजमेंट की जेनरल मैनेजर मीनाक्षी मलिक ने बुधवार को बताया था, 'हम अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए इकॉनमी क्लास की तीसरी कतार की 6 सीटें रिजर्व रखेंगे। सरकारी कंपनी होने के नाते हमें लगता है कि महिला यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा, 'यात्रियों में कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अकेली यात्रा करती हैं। इसलिए, हम उनके लिए कुछ सीटें रिजर्व रखेंगे।' इस बाद हो सकता है अन्य विमानन कंपनियां भी मॉडल को अपनाएं और सीटें रिजर्व करने का चलन चल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed