फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India plane engine shuts down mid air makes emergency landing at Mumbai airport

Air India: एयर इंडिया के विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान अचानक बंद हुआ इंजन

Fri, 20 May 2022 12:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 20 May 2022 12:08 PM IST
सार

Air India Plane Emergency Landing: रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया का यह विमान उड़ान भरने के ठीक 27 मिनट बाद ही हवाईअड्डे पर वापस लौट आया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान बदलने के बाद यात्रियों को बेंगलुरू के गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Air India plane engine shuts down mid air makes emergency landing at Mumbai airport
एयर इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

एयर इंडिया के A320neo विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, टाटा समूह द्वारा संचालित एयरलाइन का यह विमान उड़ान भरने के बाद मुंबई हवाईअड्डे पर वापस लौट आया, क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण इसका एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था। 

विज्ञापन


27 मिनट बाद हवाईअड्डे पर वापस
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि गुरुवार को विमान उड़ान भरने के ठीक 27 मिनट बाद ही हवाईअड्डे पर वापस लौट आया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान बदलने के बाद यात्रियों को बेंगलुरू के गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूत्रों ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है। बता दें कि एयर इंडिया के A320neo विमानों में सीएफएम के लीप इंजन लगे होते हैं।
विज्ञापन


उड़ान के दौरान आई इंजन में खराबी 
रिपोर्ट के अनुसार, A320neo विमान के पायलटों को सुबह 9.43 बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के प्रस्थान के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में खराबी की जानकारी मिली। सूत्रों ने बताया कि इंजन के अचानक हवा में ही बंद होने के बाद आनन-फानन में विमान के पायलट ने सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे पर विमान को लैंड कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया की ओर से सफाई
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में सफाई देते हुए कहा कि एयर इंडिया सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और हमारे चालक दल इन स्थितियों से निपटने में अच्छी तरह से माहिर हैं। हमारी इंजीनियरिंग और रखरखाव टीमों ने तुरंत इस मुद्दे को देखना शुरू कर दिया था, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रवक्ता ने कहा कि विमान बदलने के बाद यात्रियों को बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed