फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india ticket, indigo, air asia new year sale offer, booking starts

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन तीन कंपनियों ने निकाला दमदार ऑफर

Wed, 09 Jan 2019 01:31 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
air india ticket, indigo, air asia new year sale offer, booking starts
- फोटो : PTI

नए साल में देश की नामचीन तीन हवाई कंपनियों ने यात्रियों के लिए दमदार ऑफर निकाला है। इन ऑफर के तहत यात्री काफी सस्ते किराये में देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जिन तीन कंपनियों ने ऑफर निकाला है उनमें एयर एशिया, इंडिगो और एयर इंडिया प्रमुख हैं। 

विज्ञापन

यह है एयर इंडिया का ऑफर

एयर इंडिया यात्रियों को अपनी सभी उड़ानों पर सस्ते में बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका दे रहा है। अगर यात्री अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप की नॉन स्टॉप  और देश में घरेलू उड़ान पर इकोनॉमी क्लास में टिकट को बुक करते हैं तो फिर उनको नीलामी के जरिए बिजनेस क्लास में सीट मिल सकती है। बिजनेस क्लास का ऐसे टिकट 75 फीसदी कम दाम में मिलेगा। 

विज्ञापन


एयर इंडिया के चेयरमैन प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि प्रत्येक उड़ान पर इकोनॉमी क्लास में 80 फीसदी सीट भरी रहती हैं। हालांकि बिजनेस क्लास में केवल आधी सींटे भर पाती हैं। इस वजह से कंपनी ने यह ऑफर निकाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

air india ticket, indigo, air asia new year sale offer, booking starts

एयर एशिया का यह है ऑफर

लो कॉस्ट एयरलाइन एयर एशिया फिलहाल एक फेस्टिवल सेल ऑफर लेकर के आई है। इसके तहत कंपनी मात्र 999 रुपये में घरेलू उड़ान और 2999 रुपये में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर टिकट बुक करने का मौका दे रही है। 

19 शहरों में कर सकेंगे यात्रा

घरेलू यात्री देश के 19 शहरों में इस ऑफर के तहत यात्रा कर सकेंगे। जिन शहरों के लिए टिकट को बुक किया जा सकता है उनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद, श्रीनगर, कोच्चि, गोवा, जयपुर, गुवाहाटी, इंफाल, चंडीगढ़, पुणे, विशाखापत्तनम, बागडोगड़ा, रांची, भुवनेश्वर, इंदौर और चेन्नई शामिल हैं।

air india ticket, indigo, air asia new year sale offer, booking starts

विदेश के 130 शहरों में यात्रा

यात्री विदेश के 130 शहरों में भी यात्रा कर सकेंगे। हालांकि यात्रियों को एयर एशिया के मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी। बुक किए गए टिकट पर यात्री 21 जनवरी से जुलाई 2020 तक यात्रा कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय सेक्टर पर  क्वालालंपुर, बैंकॉक, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, मेलबर्न, सिंगापुर, बाली जैसे जगह शामिल हैं। 

इंडिगो की उड़ान सबसे सस्ती

बाकी दो हवाई कंपनियों के मुकाबले इंडिगो सबसे सस्ते में हवाई टिकट दे रहा है। इसके साथ ही कंपनी 15 फीसदी का कैशबैक भी दे रही है। इंडिगो न्यू इयर सेल के अंतर्गत घरेलू उड़ान मात्र 899 रुपये और विदेशी उड़ान मात्र 3,399 (शुरुआती किराया) रुपये में कर सकते हैं।

वहीं अगर आप मोबीक्विक से टिकट बुक करा रहे हैं तो आपको 15 फीसदी तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह कैशबैक 500 रुपये तक होगा। बुकिंग 9 जनवरी से शुरु हो गई है और यह ऑफर 13 जनवरी 2019 तक मिलता रहेगा। वहीं इस अवधि के दौरान बुक कराई जाने वाली टिकिटों पर आप 24 जनवरी से 15 अप्रैल 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed