फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india employee who was on deputation with dgca got salary from two organisation for many years

कई सालों तक दो संस्थानों से मिलती रही सैलरी, एयर इंडिया ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Sat, 20 Jul 2019 02:22 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 20 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
air india employee who was on deputation with dgca got salary from two organisation for many years

खस्ताहाल सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने लगातार एक साल तक ऐसे व्यक्ति को दो करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी दी, जो उनके यहां पर काम ही नहीं करता था। खुलासा होने के बाद कंपनी ने उक्त व्यक्ति को बकाया वसूलने के लिए नोटिस भेजा है। फिलहाल वो शख्स नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में मुख्य फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन

एक साल तक दोनों कंपनियों से ली सैलरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन अतुल चंद्रा फिलहाल एयर इंडिया में तैनात हैं। प्रतिनियुक्ति पर उनको डीजीसीए में तैनात किया गया था। डीजीसीए में तैनाती के दौरान एयर इंडिया ने उनको 2017-18 में ज्वाइंट जनरल मैनेजर नियुक्त किया था। नियमों के अनुसार एक व्यक्ति दो संस्थानों से सैलरी नहीं ले सकता है और न ही काम कर सकता है। हालांकि अतुल चंद्रा ने एयर इंडिया से भी सैलरी मिलने का किसी को नहीं बताया और उनको डीजीसीए से भी सैलरी मिलती रही।

विज्ञापन

एयर इंडिया से मिली 2.8 करोड़ रुपये की सैलरी

2017 से लेकर के जनवरी 2019 तक अतुल को हर साल एयर इंडिया से 2.8 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती रही। टैक्स काटकर उनको 1.97 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती रही। अब एयर इंडिया ने उक्त कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस मिली धनराशि

हालांकि नोटिस जारी करने से पहले ही कैप्टन चंद्रा ने एयर इंडिया को 80 लाख रुपये जनवरी में वापस कर दिए थे। हालांकि जिस व्यक्ति को एयर इंडिया ने खुद ही दूसरे संस्थान में प्रतिनियुक्ति पर भेजा, वो कैसे कई सालों तक सैलरी देता रहा, और अखबार में खुलासा होने के बाद ही वो नींद से जागा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed