अब एयर एशिया से भरें 'सुपरमैन' की तरह उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट एयरलाइन एयर एशिया ने घरेलू मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए डिस्काउंट फेयर की पेशकश की है। स्कीम के तहत 786 रुपये में टैक्स आदि मिलाकर यात्रा की जा सकती है। इस ऑफर के तहत डिस्काउंट फेयर 3 जुलाई तक उपलब्ध होगा जो एक फरवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की यात्रा के लिए वैध होगा।
एयर एशिया ने एक बयान में कहा, एयर एशिया ‘सुपरमैन की तरह उड़ान भरें की स्पेशल स्कीम की घोषणा कर रही है जिसके तहत बेंगलुरु या नई दिल्ली से जुड़े एयर एशिया के गंतव्यों के लिए 786 रुपए में एक तरफ के किराए की पेशकश की गई है।
एयर एशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अमर अब्रोल ने कहा, हमें विशिष्ट किराए की पेशकश कर खुशी हो रही है।
देसी ही नहीं विदेशी रूट पर भी हैं ऑफर
विमानन कंपनी ने कहा, ऑकलैंड, मॉरीशस, ग्वांजू, क्राबी, लोंबोक, हो ची मिन्ह सिटी जैसे कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कम किराए की पेशकश की गई है। अंतर्राष्ट्रीय रूट पर एक तरफ का किराया 2,999 रुपये से शुरू किया गया है।
घरेलू विमानों के लिए कोच्ची से बंग्लुरू के बीच की फ्लाइट 786 रुपये में मिल रही है और गोवा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंग्लुरू के बीच की फ्लाइट 786 रुपये में बुक करा सकते हैं। इसके अलावा इंफाल से गुवाहाटी का हवाई सफर एयर एशिया के जरिए केवल 786 रुपये में करा जा सकता है।
इसके अलावा इस ऑफर के जरिए विशाखापट्टनम से बंग्लुरू की यात्रा 1786 रुपये में की जा सकती है और पुणे से बंग्लुरू की यात्रा भी 1786 रुपये में करने का ऑफर दिया जा रहा है। ये ऑफर 1 फरवरी से 30 अप्रैल 2017 तक के बीच के लिए है।