फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air asia giving 90 percent discount on air tickets

11 मार्च से पहले यहां बुक कीजिए एयर टिकट, मिलेगा 90 फीसदी डिस्काउंट

Mon, 05 Mar 2018 11:52 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
air asia giving 90 percent discount on air tickets
air asia

सितंबर के बाद से पड़ने वाली छुट्टियों का अगर प्लान बनाना शुरू नहीं किया है, तो फिर इसको 11 मार्च से पहले पूरी तरह से बना लें। ऐसा इसलिए क्योंकि 11 मार्च तक अगर आपने हवाई टिकट बुक किया तो आपको 90 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही आप सितंबर से लेकर के नए साल का प्लान भी अभी से तैयार कर लें। 

विज्ञापन


इन तारीखों पर कर सकेंगे यात्रा
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने फिलहाल इस ऑफर को लॉन्च किया है। ऑफर के तहत कंपनी के ऐप पर टिकट बुक कराने वालों को 3 सितंबर से लेकर के 28 मई 2019 तक यात्रा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


एयरलाइंस ने अपने इस ऑफर का नाम Big loyalty रखा है, जिसके तहत एयर एशिया के बिग मेंबर्स आईडी से बिग प्वाइंट पा सकेंगे और फिर खुद को इस ऑफर के लिए सक्षम पा सकेंगे। कीमत कम करने के साथ ही साथ एयर एशिया अपने ग्राहकों को फ्री गिफ्ट्स और कई सुविधाएं दे रही है। यह भी सिर्फ बिग मेंबर्स के लिए ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से टिकट बुक करने वालों के लिए ऑफर
हालांकि इस ऑफर का लाभ केवल कंपनी के मोबाइल ऐप से टिकट बुक कराने वालों को नहीं मिलेगा। अगर आप टिकट एजेंट या वेबसाइट से टिकट को बुक करेंगे तभी इस ऑफर का लाभ मिलेगा। 


799 से शुरू होगा किराया
इस ऑफर के तहत सबसे कम किराया 799 रुपये से शुरू होगा। अधिकतम किराया इस ऑफर में 5500 रुपये है। एयर एशिया की वेबसाइट पर दिल्ली को छोड़कर के सभी प्रमुख एयरपोर्ट से किराया दर्शाया गया है। उदाहरण के लिए आप श्रीनगर से दिल्ली के 1499 में टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन दिल्ली से श्रीनगर से के लिए किसी तरह का कोई ऑफर मौजूद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed