Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ahmedabad Plane Crash: After the Air India plane crash, Tata Group shares fell, Indigo and SpiceJet also weak

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया विमान हादसे के बाद टाटा समूह के शेयर टूटे; इंडिगो-स्पाइसजेट, बोइंग भी कमजोर

Thu, 12 Jun 2025 09:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Jun 2025 09:14 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद गुरुवार को दोपहर करीब 03.40 बजे बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.45 रुपये, टाइटन के शेयर 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3448.90 रुपये, टाटा स्टील 2.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.60 रुपये और टीसीएस के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3432.00 रुपये के भाव पर दिखे। आइए जानते हैं विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash: After the Air India plane crash, Tata Group shares fell, Indigo and SpiceJet also weak
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दोपहर 1.38 पर टेकऑफ के बाद कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गया। टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया के विमान के हादसे का शिकार होने के बाद शेयर बाजार में टाटा के समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स में शामिल ग्रुप की प्रमुख कंपनियों टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील और टीसीएस के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी।
विज्ञापन
Trending Videos

Ahmedabad Plane Crash: After the Air India plane crash, Tata Group shares fell, Indigo and SpiceJet also weak
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

टाटा समूह के अलावे इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर भी कमजोर पड़े

गुरुवार को दोपहर करीब 03.40 बजे बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.45 रुपये, टाइटन के शेयर 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3448.90 रुपये, टाटा स्टील 2.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.60 रुपये और टीसीएस के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3432.00 रुपये के भाव पर दिखे। इनके अलावा, देश की प्रमुख एविएशन कंपनी इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) के शेयर 3.32 प्रतिशत (187.00 रुपये) की गिरावट के साथ 5444.00 रुपये और स्पाइसजेट के शेयर 2.40 प्रतिशत 1.09 रुपये की गिरावट के साथ 44.40 रुपये पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: After the Air India plane crash, Tata Group shares fell, Indigo and SpiceJet also weak
अहमदाबाद में विमान हादसा - फोटो : PTI

हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787-8 था

बताते चलें कि आज हादसे का शिकार हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, एक बोइंग 787-8 विमान था, जिसमें बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास की कुल 254 से लेकर 267 सीट होती हैं। अहमदाबाद से इस विमान को करीब 9 घंटे की यात्रा के बाद 10.45 बजे लंदन से सटे गैटविक एयरपोर्ट पर लैंड करना था। हादसे के समय विमान में 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्रियों समेत कुल 242 लोग सवार थे। इतना ही नहीं, ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: After the Air India plane crash, Tata Group shares fell, Indigo and SpiceJet also weak
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

कहां और कैसे हुआ हादसा?

विमान हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ। इससे पूरे इलाके में भारी धुंआ और आग की लपटें देखी गईं। स्थानीय निवासियों ने आसमान में काले धुएं का गुबार देखा, जिससे पता चला कि हादसा गंभीर है। बता दें कि हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान ये एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

बोइंग के शेयरों में भी गिरावट

एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गुरुवार को बोइंग के शेयरों में गिरावट आई। यह आपदा विमान निर्माता के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इसके नए सीईओ सुरक्षा और उत्पादन चुनौतियों की एक श्रृंखला के बाद विश्वास को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं हादसे को लेकर बोइंग ने एक बयान में कहा कि उसे शुरुआती रिपोर्टों के बारे में पता है और वह अधिक जानकारी जुटाने के लिए काम कर रहा है। बोइंग के शेयर शुरुआती घंटे में पहले 8% तक गिरने के बाद 1430 GMT तक 3.85% गिरकर $205.7 पर कारोबार करते दिखे। आईजी समूह के विश्लेषक क्रिस ब्यूचैम्प ने कहा, 'यह (घटना के प्रति) एक झटके में की गई प्रतिक्रिया है और हाल के वर्षों में बोइंग विमान और खुद बोइंग को परेशान करने वाली समस्याओं के बारे में संशोधित आशंकाएं हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed