Ahmedabad: एजेंसियों को छकाने के लिए ड्रग माफिया के नए तरीके, सोशल मीडिया और डार्क वेब का हो रहा इस्तेमाल
अहमदाबाद साइबर क्राइम के अधिकारियों ने ड्रग पैडलर्स की ओर से इस्तेमाल हो रहे हैरान करने वाले तरीकों का खुलासा किया है। जो ड्रग्स एजेंसियों के हाथ लगे हैं उन्हें खिलौनों और किताबों के पन्नों में छिपाया गया था। यह खेप अंतरराष्ट्रीय कूरियर कंपनियों के माध्यम से विदेश से मंगाई गई थी। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
विस्तार
विदेश से भारत में ड्रग्स भेजने वाले पैडलर्स अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को छकाने के लिए नए-नए तरीकों का इजाद करने लगे हैं। अहमदाबाद साइबर अपराध और सीमा शुल्क विभाग ने कथित तौर पर डार्क वेब और सोशल मीडिया का उपयोग करके ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। घरेलू बाजार में 2,31,000 रुपये मूल्य की 2.31 ग्राम कोकीन और 46,08,015 रुपये मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली 5.970 किलोग्राम अंतरराष्ट्रीय भांग जब्त की गई है।
अहमदाबाद साइबर क्राइम के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए पैडलर्स की ओर से इस्तेमाल हो रहे हैरान करने वाले तरीकों का खुलासा किया है। जो ड्रग्स एजेंसियों के हाथ लगे हैं उन्हें खिलौनों और किताबों के पन्नों में छिपाया गया था। यह खेप अंतरराष्ट्रीय कूरियर कंपनियों के माध्यम से विदेश से मंगाई गई थी। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।Gujarat | Ahmedabad Cyber Crime and Customs Department busted an international racket allegedly supplying drugs using the dark web and social media. Cocaine weighing 2.31 gms worth Rs 2,31,000 in the domestic market along with high-quality international cannabis weighing 5.970kg… pic.twitter.com/fntRiMcMe3
— ANI (@ANI) September 30, 2023विज्ञापन