फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Agnipath Scheme: Agnipath scheme was supported by this veteran of IT sector, said – Agniveers will get jobs

Agnipath Scheme : अग्निपथ स्कीम का आईटी क्षेत्र के इस दिग्गज ने किया समर्थन, बोले- अग्निवीरों को मिलेगी नौकरी 

Sun, 26 Jun 2022 04:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sun, 26 Jun 2022 04:20 PM IST
सार

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक और वर्तमान में कंपनी के चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग यानी एजीएम में कहा है कि युवाओं को देश सेवा का अवसर और सैन्य अनुभव देने के लिए सरकार यह योजना लेकर आयी है।

विज्ञापन
Agnipath Scheme: Agnipath scheme was supported by this veteran of IT sector, said – Agniveers will get jobs
अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के को फाउंडर और चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने सेनाओं में युवाओं को सैन्य अनुभव लेने का अवसर देने के लिए लायी गई केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। इंफोसिस के चेयरमैन नीलेकणी ने कहा है कि अग्निपथ योजना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों की की नियुक्ति के लिए कंपनी अपनी चयन प्रक्रिया का पालन करेगी। 

विज्ञापन


दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक और वर्तमान में कंपनी के चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग यानी एजीएम में यह भी कहा है कि युवाओं को देश सेवा का अवसर और सैन्य अनुभव देने के लिए सरकार यह योजना लेकर आयी है। इंफोसिस केंद्र की इस योजना के परिणामों और और संभावनाओं को समझती है।
विज्ञापन


नीलेकणी ने कहा है कि वे मानते हैं कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बेहद अनुशासित माहौल में अपना करियर शुरू करने का मौका देती है। साथ ही यह योजना उन्हें भविष्य के करियर के लिए कौशन विकसित करने का मौका भी मुहैया करायेगी। इंफोसिस में हमेशा प्रतिभाशाली लोगों को जगह मिलती है, अग्निपथ स्कीम के तहत बहाली के तीन सालों के बाद रिटायर होने वालों को भी इंफोसिस में जगह मिलेगी। इसके लिए, कंपनी अपनी चयन प्रक्रिया का पालन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक नंदन नीलेकणि ने ये बातें इंफोसिस के एजीएम में एक शेयरहोल्डर के सवाल का जवाब देते हुए कही है। कंपनी के एक शेयरधारक ने नीलेकणि से पूछा था कि क्या इंफोसिस रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों को नौकरी मुहैया करायेगी? 

आपको बता दें कि इंफोसिस में वर्तमान में 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जो दुनिया के कई देशों में काम करते है। इन कर्मचारियों में 39.6 फीसदी महिलाएं हैं। 


इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि से पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, बायोकॉन की चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ और आपोलो हॉस्पिटल की एमडी संगीता रेड्डी जैसी हस्तियां भी केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का समर्थन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed