फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after MHA security clearance Jet Airways plans to resume commercial flight ops next month

Jet Airways 2.0: अगले महीने उड़ान भर सकते हैं जेट एयरवेज विमान, सुरक्षा क्लीयरेंस के बाद रास्ता साफ

Mon, 09 May 2022 10:06 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 09 May 2022 10:06 AM IST
सार

Jet Airways 2.8 Plans Latest Upodate: साल 2019 में दिवालिया होने के बाद अब एक बार फिर विमानन कंपनी जेट एयरवेज अपने नए मालिक के साथ उड़ान सेवाएं देने के लिए तैयार है। गृह मंत्रालय से सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद उम्मीद है कि अगले महीने कंपनी अपनी सेवाएं शुरू कर देगी। 

विज्ञापन
after MHA security clearance Jet Airways plans to resume commercial flight ops next month
जेट एयरवेज

विस्तार

जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है और योजना के अनुसार, अगले महीने एयरलाइन अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर देगी। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि एयरलाइन को बीते सप्ताह सुरक्षा क्लीयरेंस दे दिया गया है, ऐसे में अब कंपनी फिर से सेवाएं शुरू कर सकती है। 

विज्ञापन


तीन साल बाद भरेंगे उड़ान
गौरतलब है कि बीती पांच मई को जेट एयरवेज ने हैदराबाद से दिल्ली के लिए परीक्षण उड़ान भरी थी। यहां बता दें कि ये उड़ान पूरे तीन साल बाद भरी गई थी, क्योंकि 2019 में कंपनी दिवालिया होने के चलते सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, वर्तमान में जेट एयरवेज का प्रमोटर जालान-कोलरॉक संघ है। पहले इसके मालिक नरेश गोयल थे। जेट एयरवेज के विमान ने 17 अप्रैल 2019 को अपनी अंतिम उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन


जालान-कालरॉक के नेतृत्व में तैयारी
बता दें कि मुरारी लाल जालान और कालरॉक कंसोर्टियम ने जून 2021 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की निगरानी में हुई दिवाला और समाधान प्रक्रिया में जेट एयरवेज की बोली जीती थी। अब जबकि इसे सुरक्षा मंजूरी दे दी गई है, तो नए मालिक के साथ कंपनी की सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। यानी अगले महीने से यात्री इस एयरलाइन के विमानों में यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed