फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after indian oil, bpcl and hpcl also threaten to stop fuel supply

इंडियन ऑयल के बाद अन्य कंपनियों ने दी एयर इंडिया को तेल आपूर्ति रोकने की धमकी

Tue, 15 Oct 2019 09:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 15 Oct 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
after indian oil, bpcl and hpcl also threaten to stop fuel supply

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एयर इंडिया पर भुगतान के वादे से मुकरने का आरोप लगाया है। कंपनियों ने मंगलवार को कहा कि एयर इंडिया हर महीने 100 करोड़ के बकाया भुगतान के वादे से मुकर रही और अपने भुगतान का कोई ठोस रोडमैप भी नहीं बता रही है, जबकि कंपनी पर कुल बकाया 5,000 करोड़ पहुंच गया है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल के निदेशक (वित्त) संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि एयर इंडिया ने पहले जून में और फिर सितंबर में तीनों तेल कंपनियों को 100 करोड़ रुपये हर महीने भुगतान करने का वादा किया था, ताकि एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के पुराने बकाए चुकाए जा सकें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कंपनी अपने वादे को नहीं निभा रही है। 
विज्ञापन


आईओसी के साथ बीपीसीएल और एचपीसीएल ने भी एयर इंडिया को नोटिस जारी कर कहा है कि अगर बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो उसकी तेल आपूर्ति रोक दी जाएगी। 

कंपनी पर आईओसी का 2,700 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें 450 करोड़ का केवल ब्याज शामिल है। एयर इंडिया अभी आईओसी से रोजाना 13-14 करोड़ का तेल खरीदती है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 5 अक्तूबर को एयर इंडिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो 11 अक्तूबर से आपूर्ति रोक देंगे। हालांकि, विमानन कंपनी की अपील पर तेल कंपनियों ने फिलहाल यह कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed