फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After decades, India is taking the right economic decisions and is rapidly moving towards a developed nation

बढ़ता कद: जिम रोजर्स बोले- दशकों बाद सही आर्थिक फैसले ले रहा भारत, विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ा रहा कदम

Fri, 29 Nov 2024 04:06 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला, एजेंसी नई दिल्ली
अमर उजाला, एजेंसी नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 04:06 AM IST
सार

जिम रोजर्स ने कहा, भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कारण मैं दोबारा से यहां निवेश करना पसंद करूंगा।  आप जानते हैं, कई दशकों से भारत ने बहुत सी अच्छी चीजों के बारे में बात की है, लेकिन उन अमल नहीं किया गया।

विज्ञापन
After decades, India is taking the right economic decisions and is rapidly moving towards a developed nation
निवेश - फोटो : Istock

विस्तार

वैश्विक निवेशक 82 वर्षीय जिम रोजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दशकों बाद सही आर्थिक फैसले ले रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में काफी सारे बड़े बदलाव आए हैं।
विज्ञापन


विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत
जिम रोजर्स ने कहा, भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कारण मैं दोबारा से यहां निवेश करना पसंद करूंगा।  आप जानते हैं, कई दशकों से भारत ने बहुत सी अच्छी चीजों के बारे में बात की है, लेकिन उन अमल नहीं किया गया। मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा कि भारत ने अर्थशास्त्र को समझा है और आगे क्या करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब मेरे जीवन में पहली बार लगता है कि भारत चीजों को समझ रहा है। इसका मतलब यह है कि चीजें आगे और बेहतर होने वाली हैं। भारत की अर्थव्यवस्था एक दशक में मजबूती से बढ़ी है। आजादी के बाद निवेश हुए 14 लाख करोड़ डॉलर में से 8 लाख करोड़ डॉलर बीते 10 वर्षों में आए हैं। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। एजेंसी    
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की विकास दर जी20 में सबसे ज्यादा
रोजर्स ने कहा, भारत की विकास दर जी20 देशों में सर्वाधिक 7 फीसदी है। इसकी वजह देश में निजी उपभोग बढ़ना है। कई वर्षों के बाद भारत को यह अहसास हुआ है कि संपन्नता व सफलता खराब चीज नहीं है। देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। भारत के उज्जवल भविष्य को देखते हुए, मैं यहां और निवेश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed