{"_id":"694a96832a52cd4b8c09f0dd","slug":"adani-nqxt-acquisition-apsez-completes-acquisition-of-nqxt-australia-news-business-news-in-hindi-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदाणी पोर्ट्स का बड़ा कदम: ऑस्ट्रेलिया के NQXT का अधिग्रहण पूरा, ग्लोबल ट्रेड में बढ़ेगी हिस्सेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अदाणी पोर्ट्स का बड़ा कदम: ऑस्ट्रेलिया के NQXT का अधिग्रहण पूरा, ग्लोबल ट्रेड में बढ़ेगी हिस्सेदारी
Tue, 23 Dec 2025 06:48 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:48 PM IST
सार
अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) ने ऑस्ट्रेलिया के NQXT का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है। जानें कैसे यह डील अदाणी समूह के ग्लोबल ट्रेड और 2030 के लक्ष्यों को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा न केवल अदाणी समूह की वैश्विक मौजूदगी को मजबूत करता है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संसाधनों तक सीधी पहुंच भी सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
अहमदाबाद स्थित अदाणी समूह की कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण के लिए आवश्यक सभी शर्तें पूरी कर ली गई हैं। इसमें 'मेजॉरिटी ऑफ माइनॉरिटी' शेयरधारकों, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और ऑस्ट्रेलिया के विदेशी निवेश समीक्षा बोर्ड की मंजूरियां शामिल हैं।
विज्ञापन
सौदे के तहत, APSEZ ने विक्रेता कंपनी 'कारमाइकल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड' को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 14,38,20,153 इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल आधार पर आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
APSEZ के होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ, अश्विनी गुप्ता ने इस अधिग्रहण को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "NQXT का अधिग्रहण 2030 तक 1 बिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडलिंग के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।
गुप्ता ने आगे कहा कि NQXT इस्राइल, कोलंबो और तंजानिया में मौजूद हमारे अन्य अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों के साथ मिलकर 'ईस्ट-वेस्ट ट्रेड कॉरिडोर' पर हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन