{"_id":"6267e81bb606696f2571d08c","slug":"adani-lines-up-financing-frontrunner-for-holcim-indias-assets-worth-10-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम अडानी: सीमेंट कारोबार में दमदार एंट्री की तैयारी, इस कंपनी को खरीदने की रेस में पहुंचे सबसे आगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
गौतम अडानी: सीमेंट कारोबार में दमदार एंट्री की तैयारी, इस कंपनी को खरीदने की रेस में पहुंचे सबसे आगे
Tue, 26 Apr 2022 06:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Apr 2022 06:11 PM IST
सार
भारत में अंबुजा और एसीसी सीमेंट की पैरेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड अपना सीमेंट कारोबार समेटने की तैयारी में है और इसे खरीदने की रेस में अडानी समूह सबसे आगे बताया जा रहा है। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम चरण की बातचीत जारी है, हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
अडानी समूह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के पांचवें सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी अब एक और सेक्टर में अपनी दमदार एंट्री की तैयारी में हैं। ये क्षेत्र है सीमेंट कारोबार, भारत में अंबुजा और एसीसी सीमेंट की पैरेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड अपना सीमेंट कारोबार समेटने की तैयारी में है और इसे खरीदने की रेस में अडानी समूह सबसे आगे बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों पक्षों ने सौदे की विशिष्टता पर हस्ताक्षर करने से पहले बातचीत के अंतिम चरण की शुरुआत कर दी है। साफ है कि अडानी समूह भारत में होल्सिम लिमिटेड के व्यवसायों का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अंजाम तक पहुंचाने को तैयार है।
विज्ञापन
इस योजना पर हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि आने वाले दिनों में अडानी समूह जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है। इस कंपनी को खरीदने की रेस में अडानी के अलावा जेएसडब्ल्यू समूह सहित अन्य ने भी दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, यह डील करीब 10 अरब डॉलर (75000 करोड़ रुपये) में होने की उम्मीद है। इसमें कहा गया कि ग्लोबल बैंक बार्कलेज के साथ भारतीय ऋणदाता आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक अहमदाबाद स्थित अडानी समूह की मदद को आगे आए हैं। बता दें कि होल्सिम, जो कंपनी के 63.1 प्रतिशत को नियंत्रित करता है, अपनी हिस्सेदारी की बिक्री पर विचार कर रहा है। अंबुजा की सहायक कंपनियों में एसीसी लिमिटेड शामिल है।