फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani group says Vinod Adani is part of promoter group

Adani: विनोद अदाणी प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं, अदाणी एंटरप्राइजेज ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

Thu, 16 Mar 2023 09:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Mar 2023 09:54 PM IST
सार

हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह में शामिल विनोद अदाणी की भूमिका पर सवाल उठाने के जवाब में सेब से लेकर एयरपोर्ट तक कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप ने जनवरी में कहा था कि विनोद अदाणी सूचीबद्ध संस्थाओं या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं रखते हैं और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।  
 

विज्ञापन
Adani group says Vinod Adani is part of promoter group
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के बड़े भाई विनोद अदाणी प्रवर्तन समूह का हिस्सा हैं। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। इसमें कंपनी ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में उनका नाम प्रमुखता से लिए जाने के बाद उनकी स्थिति पर सवाल उठे थे। 

विज्ञापन


समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि गौतम अदाणी और राजेश अदाणी अदाणी समूह की विभिन्न सूचीबद्ध कंपनियों के व्यक्तिगत प्रमोटर हैं और विनोद अदाणी व्यक्तिगत प्रमोटरों के रिश्तेदार हैं। ऐसे में लागू भारतीय नियमों के अनुसार, विनोद अदाणी अदाणी समूह के भीतर विभिन्न सूचीबद्ध संस्थाओं के 'प्रमोटर समूह' का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह में शामिल विनोद अदाणी की भूमिका पर सवाल उठाने के जवाब में सेब से लेकर एयरपोर्ट  तक कारोबार करने वाले अदाणी ग्रुप ने जनवरी में कहा था कि "विनोद अदाणी सूचीबद्ध संस्थाओं या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं रखते हैं और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विनोद अदाणी स्टॉक पार्किंग, बाजार में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए अपतटीय शेल कंपनियों के एक विशाल नेटवर्क को बनाने और प्रबंधित करने के लिए जिम्मेदार थे। जिससे कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों को वित्तीय स्थिति बनाए रखने में मदद मिल सके।


हालांकि अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया है। अदाणी समूह ने इस आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, आधारहीन और भारत पर सुनियोजित हमला करार दिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed