{"_id":"6155f1f78ebc3e09f83973b5","slug":"adani-group-deal-to-develop-western-container-terminal-at-colombo-port","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदाणी ग्रुप को कामयाबी: कोलंबो बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल निर्माण व संचालन का किया करार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अदाणी ग्रुप को कामयाबी: कोलंबो बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल निर्माण व संचालन का किया करार
Thu, 30 Sep 2021 10:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:50 PM IST
सार
लंबी जद्दोजहद के बाद अदाणी समूह को श्रीलंका में बंदरगाह के विकास का ठेका मिल गया। यह मामला लंबे समय से झूल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : wikipedia.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अदाणी समूह को कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल के विकास का काम मिल गया है। समूह ने गुरुवार को सरकारी श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (SLPA) के साथ इसका करार कर लिया। यह टर्मिनल रणनीतिक महत्व का है।
विज्ञापन
अदाणी समूह श्रीलंका में किसी पोर्ट का संचालन करने वाला पहला भारतीय पोर्ट आपरेटर बन गया है। समूह द्वारा जारी बयान के अनुसार वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल (WCT) में उसकी 51 फीसदी साझेदारी होगी। समूह ने अपने स्थानीय साझेदार जॉन कील्स होल्डिंग्स व एसएलपीए के साथ डब्ल्यूसीटी के बिल्ड—आपरेट—ट्रांसफर (BOT)आधार पर समझौता किया है। दोनों स्थानीय साझेदारों की इस परियोजना में क्रमश: 34 व 15 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन