फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group Company Adani agri fresh procures 2500 tons of apples from farmers

अडाणी एग्री फ्रेश: किसानों से खरीदा 2500 टन सेब, मंडियों की तुलना में अधिक कीमतों की पेशकश

Fri, 03 Sep 2021 04:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 03 Sep 2021 04:05 PM IST
सार

अडाणी एग्री फ्रेश ने तीन दिनों में किसानों से 2,500 टन सेब खरीदा। कंपनी किसानों को बेहतर सौदे दे रही है। 

विज्ञापन
Adani Group Company Adani agri fresh procures 2500 tons of apples from farmers
अडाणी एग्री फ्रेश - फोटो : https://adanienterprises.com/

विस्तार

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एग्री फ्रेश ने इस साल खरीद सीजन के पहले तीन दिनों के भीतर किसानों से करीब 2,500 टन सेब खरीदा है। कंपनी को किसानों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अडाणी एग्री फ्रेश ने किसानों को मंडियों की तुलना में अधिक कीमतों की पेशकश की। अडाणी एग्री फ्रेश शिमला जिले में 'नियंत्रित वातावरण सुविधाओं' के माध्यम से सेब खरीदती है और ब्रांड नाम के तहत इसे बढ़ावा देती है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि सेब खरीद सीजन पिछले सप्ताह शुरू हुआ था। यह अक्तूबर के अंत तक चलेगा। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश में अडाणी एग्री फ्रेश के अधिकारी ने कहा कि खरीद सीजन के पहले ही दिन उन्हें करीब 1,000 टन सेब प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्षों में लगभग 300 टन सेब प्राप्त हुए थे। अडाणी एग्री फ्रेश सेब की खरीब प्रति किलोग्राम के आधार पर करती है और फिर इसे मंडियों में प्रति बॉक्स बेचा जाता है। किसान बॉक्स के आकार के बजाय प्रति किलोग्राम के लिए रिटर्न पाकर खुश हैं।
विज्ञापन


किसानों को बेहतर सौदे दे रही है कंपनी 
कुछ मीडिया हाउस की रिपोर्ट में कहा गया था कि अडाणी एग्री फ्रेश ने इस सीजन में सेब की खरीद कीमतों को कम कर दिया है। इसके बाद अडाणी एग्री फ्रेश पर राजनेताओं के एक वर्ग ने हमला बोला। हालांकि कंपनी के अधिकारी ने मामले में कहा कि मंडियां अपनी सेब खरीद कीमतों को बढ़ाने के लिए मजबूर हैं। कंपनी किसानों को बेहतर सौदे दे रही है। उन्होंने कहा कि, 'अडाणी एग्री फ्रेश ने बाजार और किसानों के हितों के अनुरूप खरीद मूल्य निर्धारित किया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने अडाणी एग्री फ्रेश को आपूर्ति करना रखा जारी
मीडिया रिपोर्ट्स और राजनेताओं द्वारा आलोचना का खंडन करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि, सेब व्यापार में सैकड़ों व्यापारी, कमीशन एजेंट और अन्य बिचौलिए हैं और यह किसानों की पसंद है जिन्हें वे अपनी उपज बेचना चाहते हैं। उन्होंने अडाणी एग्री फ्रेश को आपूर्ति करना जारी रखा है, जो उन्हें मंडियों की तुलना में अधिक कीमतों की पेशकश करती है। जिन स्थानों में सेब की कीमतें कम हुई हैं, वहां प्रति किलोग्राम भुगतान के अलावा, मूल्य निर्धारण के लिए प्रामाणिक छंटाई और ग्रेडिंग भी प्रदान किया जाता है। इससे किसानों को बहुत लाभ होता है।


फसल काटने से पहले और बाद में परामर्श सुविधा मुहैया कराती है कंपनी 
अडाणी एग्री फ्रेश ने लगभग 15 साल पहले हिमाचल प्रदेश में सेब के व्यापार में प्रवेश किया और यह 700 गांवों में फैली शिमला, किन्नौर और कुल्लू घाटियों के 17,000 से अधिक किसानों से संबंधित है। कंपनी किसान को फसल काटने से पहले और बाद में सलाह देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed