फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Ent announces public issuance of secured NCDs to raise up to Rs 800 cr

Adani: अदाणी एंटरप्राइजेज अपने पहले सार्वजनिक बॉन्ड के जरिए जुटाएगी ₹800 करोड़, चार सितंबर को खुलेगा इश्यू

Thu, 29 Aug 2024 06:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

Adani: अदाणी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर रोबी सिंह ने इसकी लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह की रेटिंग वाली प्रतिभूतियों को वित्तीय दायित्वों के मामले में पर्याप्त सुरक्षित माना जाता है।

विज्ञापन
Adani Ent announces public issuance of secured NCDs to raise up to Rs 800 cr
गौतम अदाणी - फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने गुरुवार को 800 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए अपने पहले सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) यानी सर्वजनिक बॉन्ड जारी करने की घोषणा की है। कंपनी ने एनसीडी को लॉन्च करते हुए घोषणा की है कि यह इश्यू 4 सितंबर को खुलेगा और 17 सितंबर को बंद होगा। इसमें जल्दी बंद करने या विस्तार का विकल्प होगा। जारी किए जाने वाले प्रस्तावित एनसीडी को केयर रेटिंग्स लिमिटेड की ओर से "केयर ए+; पॉजिटिव" रेटिंग दी गई है। 

विज्ञापन


अदाणी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर रोबी सिंह ने इसकी लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह की रेटिंग वाली प्रतिभूतियों को वित्तीय दायित्वों के मामले में पर्याप्त सुरक्षित माना जाता है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बेस साइज इश्यू 400 करोड़ रुपये का है, जिसमें अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये (ग्रीनशू ऑप्शन) तक ओवर-सब्सक्रिप्शन बनाए रखने का विकल्प है। इस तरह यह कुल मिलाकर 800 करोड़ रुपये का ("इश्यू" या "इश्यू साइज") है। 
विज्ञापन


एनसीडी के लिए प्रत्येक आवेदन का न्यूनतम आकार सामूहिक रूप से सभी शृंखलाओं में 10,000 रुपये और उसके बाद 1,000 रुपये के गुणकों में होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि इस इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग मुख्य रूप से हमारी कंपनी की ओर से लिए गए मौजूदा ऋण (कम से कम 75 प्रतिशत) के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान, पूर्ण या आंशिक रूप से और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों (25 प्रतिशत तक) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के नियमों के अनुपालन में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड इस इश्यू के प्रमुख प्रबंधक हैं। उन्होंने कहा कि एनसीडी 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की अवधि में उपलब्ध हैं। ये आठ शृंखलाओं में त्रैमासिक, संचयी और वार्षिक ब्याज भुगतान के विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed