Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Accounts of MG Motor and Vivo may be investigated on recommendation of Ministry of Corporate Affairs

कर चोरी: एमजी मोटर और वीवो के खातों की हो सकती है जांच, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कर सकता है सिफारिश

Fri, 10 Nov 2023 06:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 06:44 AM IST
सार

एमजी मोटर की जांच अक्तूबर, 2022 में शुरू हुई थी। उस समय कंपनी ने कहा था, हमें नोटिस मिला है जिसमें 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में परिचालन के पहले वर्ष के घाटे को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसमें संदिग्ध लेनदेन का पता चला था।

विज्ञापन
Accounts of MG Motor and Vivo may be investigated on recommendation of Ministry of Corporate Affairs
Vivo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय एमजी मोटर इंडिया और वीवो के खातों की जांच शुरू करने की सिफारिश कर सकता है। आरओसी ने एक साल पहले जांच की थी और उस जांच की रिपोर्ट अब उसने जमा करा दी है।

विज्ञापन

एमजी मोटर की जांच अक्तूबर, 2022 में शुरू हुई थी। उस समय कंपनी ने कहा था, हमें नोटिस मिला है जिसमें 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में परिचालन के पहले वर्ष के घाटे को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसमें संदिग्ध लेनदेन का पता चला था। कर चोरी, बिलिंग में गड़बड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताएं मिलीं थी। आरओसी रिपोर्ट के बाद एमसीए जांच के आदेश जारी कर सकता है। यह मामला तब सामने आया है, जब जेएसडब्ल्यू व शंघाई के एसएआईसी मोटर कॉर्प एमजी मोटर में हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

400-500 चीनी कंपनियों पर सरकार की नजर
वीवो अधिकारियों की गिरफ्तारी से भारत में कंपनी की कानूनी परेशानियां बढ़ गईं हैं। नवंबर 2022 में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अनुमान के मुताबिक, सरकार भारत में काम कर रही लगभग 400-500 चीनी कंपनियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed