फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ac sales in world cup season has beaten all records, tv sales dip

क्रिकेट विश्व कपः टीवी के मुकाबले एसी, फ्रिज की बिक्री ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Sat, 22 Jun 2019 02:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 22 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
ac sales in world cup season has beaten all records, tv sales dip
tv sales - फोटो : PTI

क्रिकेट विश्व कप को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी देश भर में टीवी की ब्रिकी में किसी तरह का कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। हालांकि पिछले दो महीने में एसी और फ्रिज की बिक्री ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इनकी बिक्री में 20 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इससे टीवी बनाने वाली कंपनियों और रिटेलर्स में काफी मायूसी है। 

विज्ञापन

लोग दे रहे हैं एसी को तरजीह

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीने से देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। हालांकि दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मानसून आ चुका है, जिससे लोगों को राहत मिली है। लेकिन इन सबके बावजूद एसी की बिक्री अप्रैल से लेकर जून के पहले हफ्ते तक 20 फीसदी बढ़ गई। 

विज्ञापन

दो साल से घट रही है टीवी की बिक्री

यह लगातार दूसरा साल है जब टीवी की बिक्री में कमी देखने को मिली है। विश्व कप में भारत के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद टीवी की बिक्री में केवल पांच से आठ फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में हुआ था 90 फीसदी का इजाफा

हालांकि 2014 में हुए पिछले विश्व कप के दौरान टीवी की बिक्री में 90 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था। इस बार भी दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन वो सही मायनों में टीवी की बिक्री बढ़ने में टॉप पांच कंपनियों को नहीं दिखी है। 

कम हुई 43 इंच तक के टीवी की बिक्री

रिटेलर्स के अनुसार सबसे कम बिक्री 43 इंच तक के टीवी की हुई है। यह कुल बिक्री का 90 फीसदी होता था। कई सारे पहले खरीदने वाले ग्राहकों ने टीवी के बजाए एसी को पिछले दो महीने में खरीदा गया है। एसी के अलावा फ्रिज की बिक्री भी दो माह में 15 फीसदी बढ़ गई है। 



दुकानदारों की माने तो फिर 55 इंच से ज्यादा साइज वाले टीवी की बिक्री में 20 से 25 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। वहीं 26, 32 और 43 इंच साइज वाले टीवी काफी कम मात्रा में बिके हैं। हालांकि रिटेलर्स को उम्मीद है कि सेमी फाइनल में टीम इंडिया के पहुंचने के बाद इनकी बिक्री में इजाफा देखने को मिल सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed