{"_id":"63480a1f3cb10d469d047dfc","slug":"aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-october-13-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना 42 रुपये चढ़ा, चांदी में 493 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना 42 रुपये चढ़ा, चांदी में 493 रुपये की गिरावट
Thu, 13 Oct 2022 06:22 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:22 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमत 42 रुपये बढ़कर 51,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतें 493 रुपये की गिरावट के साथ 57,717 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमत 42 रुपये बढ़कर 51,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
हालांकि की चांदी की कीमतें 493 रुपये की गिरावट के साथ 57,717 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। इससे पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 58,210 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरियाली के साथ 1,672.2 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक सोना उच्च प्रत्याशित आंकड़ों के पहले COMEX पर सोने में मजबूती आई है।
विज्ञापन