{"_id":"6346ce286ff9ff5f9f4c0163","slug":"aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-october-12-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना 20 रुपये गिरा, चांदी में 473 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना 20 रुपये गिरा, चांदी में 473 रुपये की गिरावट
Wed, 12 Oct 2022 07:54 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:54 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: बुधवार को सोने के भाव में 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सोना 51,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतें भी 473 रुपये की गिरावट के साथ 58,169 रुपये प्रति किलो रह गईं हैं।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
विस्तार
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने के भाव में 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोना 51,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें भी 473 रुपये की गिरावट के साथ 58,169 रुपये प्रति किलो रह गईं हैं। इससे पिछले सेशन में यह 58,642 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,669.5 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.18 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा है कि 'बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से इमरजेंसी मार्केट सपोर्ट को हटाने की टिप्पणी के बाद सुबह के कारोबार में COMEX सोना स्थिर रहा।
विज्ञापन