फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 11 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतें 343 रुपये फिसली, चांदी 1071 रुपये टूटी

Tue, 11 Oct 2022 06:07 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 11 Oct 2022 06:07 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 343 रुपये सस्ता होकर 51,105 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट आई है। चांदी 1071 रुपये लुढ़ककर 58,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 11 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साेने और चांदी की कीमतो में मंगलवार को गिरावट दिखी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 343 रुपये सस्ता होकर 51,105 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमी आने से घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,448 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट आई है। चांदी 1071 रुपये लुढ़ककर 58,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह 59,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,664.3 डॉलर प्रति औंस और चांदी की गिरावट के साथ 19.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि मजबूत डॉलर के दबाव और ऊंची ब्याज दरों की संभावना के चलते COMEX सोना एक हफ्ते में सबसे निचले स्तर पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed