Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतें 343 रुपये फिसली, चांदी 1071 रुपये टूटी
Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 343 रुपये सस्ता होकर 51,105 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट आई है। चांदी 1071 रुपये लुढ़ककर 58,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साेने और चांदी की कीमतो में मंगलवार को गिरावट दिखी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 343 रुपये सस्ता होकर 51,105 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमी आने से घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,448 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट आई है। चांदी 1071 रुपये लुढ़ककर 58,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह 59,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,664.3 डॉलर प्रति औंस और चांदी की गिरावट के साथ 19.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि मजबूत डॉलर के दबाव और ऊंची ब्याज दरों की संभावना के चलते COMEX सोना एक हफ्ते में सबसे निचले स्तर पर रहा।