फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   68,625 crore burden on MSME and retail customers due to increase in repo rate by percent

Repo Rate: रेपो दर 2.25% बढ़ने से एमएसएमई और खुदरा ग्राहकों पर 68,625 करोड़ का बोझ

Thu, 08 Dec 2022 06:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

विश्लेषकों एवं अर्थशास्त्रियों का मानना है कि रेपो दर में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़कर करीब 6.5-6.75 फीसदी तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
68,625 crore burden on MSME and retail customers due to increase in repo rate by percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कुल लोन लेने वालों में 47 फीसदी लोग लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क (ईबीआर) से जुड़े हैं। इसका सीधा मतलब हुआ कि आरबीआई की दर बढ़ने से इनका ब्याज खुद बढ़ जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, पांच बार में 2.25 फीसदी रेपो दर की बढ़त से रिटेल और एमएसएमई ग्राहकों पर 68,625 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक बीपीएस की बढ़त से 305 करोड़ रुपये की लागत बढ़ती है। इसमें रिटेल ग्राहक पर 65 करोड़ रुपये और एमएसएमई पर 240 करोड़ का बोझ पड़ता है।
विज्ञापन


बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि रेपो दर की बढ़त से सिस्टम की तरलता में कोई कमी नहीं आएगी। बल्कि इस समय तरलता काफी है। उधर, दूसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक रिपोर्ट में कहा कि, अभी भी फरवरी में आरबीआई 0.25 फीसदी की बढ़त कर सकता है। हालांकि, अगर स्थितियां सही रहीं तो हो सकता है कि दरों में बढ़ने का क्रम रुक भी जाए। कुछ ब्रिक्स देशों में दरों के बढ़ने के बाद महंगाई उनके नियंत्रण में आई है और इसी तरह की स्थिति भारत में भी आरबीआई के पांच बार के फैसले से दिख रही है।
विज्ञापन


रेपो दर में फरवरी में हो सकती है एक और बढ़ोतरी: विश्लेषक
विश्लेषकों एवं अर्थशास्त्रियों का मानना है कि रेपो दर में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़कर करीब 6.5-6.75 फीसदी तक पहुंच जाएगी। एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा, फरवरी में नीतिगत दर में 0.25 फीसदी की एक और वृद्धि हो सकती है। एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ ने कहा, ताजा नीतिगत घोषणा से संकेत मिलता है कि दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है। हमें इसके 6.5-6.75 फीसदी पर जाकर रुकने की उम्मीद है।' यूबीएस इंडिया की अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा, हम फरवरी की नीतिगत समीक्षा में 0.25% की एक और वृद्धि हो सकती है। भले ही मुख्य महंगाई आगे चलकर कम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed