फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   5G Spectrum Auction: Auction of 5G spectrum from today, four companies in the race

5G Spectrum Auction: नीलामी के पहले दिन ऑक्शन के चार राउंड पूरे, पांचवां राउंड बुधवार को होगा शुरू

Tue, 26 Jul 2022 08:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 26 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

5G Spectrum Auction: दूरसंचार विभाग के सूत्रों के अनुसार 5जी स्पेक्ट्रम के लिए लगने वाली बोलियों और बोलीकर्ताओं की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि नीलामी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। जानकारों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया दो दिनों तक जारी रह सकती है।

विज्ञापन
5G Spectrum Auction: Auction of 5G spectrum from today, four companies in the race
5g Service in India

विस्तार

देश में 5जी स्पेक्ट्रम की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में पहले दिन चार राउंड तक की बोली लगाई गई। अब पांचवें राउंड के लिए नीलामी की बोली बुधवार की सुबह लगनी शुरू होंगी। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह दस बजे देश में पहली बार 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इस नीलामी प्रक्रिया में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और अदाणी समेत समेत चार कंपनियां शामिल हुईं। इस दौरान 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगी।  

विज्ञापन

इस बार सबसे ज्यादा राजस्व आने की उम्मीद 

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विभाग ने 5G की नीलामी के लिए तेजी से काम करके नीलामी प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। दिन के अंत तक चार राउंड पूरे हुए हैं। अभी तक की नीलामी को देखकर लग रहा है कि इस बार सबसे ज्यादा राजस्व आएगा।  संचार मंत्री ने कहा कि हमें आज की नीलामी से 1.45 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सारे प्रतिभागियों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया है। हमें इस प्रक्रिया को 14 अगस्त तक पूरा करना है और देश में 5G सेवा सितंबर-अक्टूबर तक शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 700 मेगाहर्ट्ज बैंड फ्रीक्वेंसी के लिए भी बोली लगी। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक स्पेक्ट्रम वितरण पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन

दो दिनों तक जारी रह सकती है 5जी स्पेट्रम नीलामी की प्रक्रिया 

दूरसंचार विभाग के सूत्रों के अनुसार 5जी स्पेक्ट्रम के लिए लगने वाली बोलियों और बोलीकर्ताओं की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि नीलामी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। जानकारों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया दो दिनों तक जारी रह सकती है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ टेलीकॉम सेक्टर में पहली बार उतरी गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज भी बोली लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूरसंचार विभाग को भारी राजस्व मिलने का अनुमान

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद  देश में 5जी सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद इस साल के अंत देश  में 5जी सेवाएं शुरू हो सकती हैं। तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक 5जी सेवाएं देश में वर्तमान समय में मौजूद 4जी सेवाओं की तुलना दस गुना तक तेज होगी। 5जी सेवा की कमर्शियल लांचिंग के बाद देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने का अनुभव बहुत हद तक बदल जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी 5जी सेवाओं की शुरुआत से एक नई क्रांति आने की उम्मीद है। 

5जी के लिए रिलायंस जियो, अदाणी एंटरप्राइजेस और एयरटेल में होड़ 

5जी स्पेट्रम की नीलामी के दौरान रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। दोनो ही कंपनियां यह दावा कर चुकी है कि वह 5जी सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में अग्रणी रहेंगी। उम्मीद है जियो नीलामी के दौरान बड़ी बोली लगा सकता है। एयरटेल भी इस होड़ में आगे रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा। वहीं, वोडाफोन- आइडिया और अदाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से नीलामी के दौरान सीमित रूप से बोली लगाने की उम्मीद है। बाजार के जानकार मानते हैं कि 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान आक्रामक ढंग से बोलियां लगाईं जाएंगी इस बात की उम्मीद कम है, क्योंकि मैदान में सिर्फ चार कंपनियां ही हैं।

नीलामी से पहले रिलायंस जियो ने 14,000 करोड़ रुपये डिपॉजिट कराए 

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले रिलायंस जियो ने नीलामी प्रकिया के तहत दूरसंचार विभाग के पास 14,000 करोड़ रुपये की राशि जमा करा दी है। वहीं, अदाणी  एंटरप्राइजेज की तरफ से 100 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है। आज 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी  को देखते हुए नई दिल्ली स्थित संचार भवन में गहमागहमी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed