{"_id":"63aa41953d1aca524a647d76","slug":"57-percent-of-employees-expect-more-than-12-percent-salary-increase-in-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"Increment: 57 फीसदी कर्मचारियों को 12% वेतन वृद्धि की उम्मीद, संगठित क्षेत्र के रोजगार में इस साल रही तेजी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Increment: 57 फीसदी कर्मचारियों को 12% वेतन वृद्धि की उम्मीद, संगठित क्षेत्र के रोजगार में इस साल रही तेजी
Tue, 27 Dec 2022 06:21 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:21 AM IST
सार
विपरीत आर्थिक स्थितियों के बावजूद अधिकांश कर्मचारियों को वेतन में बढ़त की उम्मीद है। प्रतिस्पर्धा के कारण आईटी क्षेत्र ने पिछली बार ज्यादा वेतन वृद्धि की थी। इस साल, जमीनी स्तर की स्थिति बदल गई है, फिर भी कर्मचारी वेतन वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक आर्थिक मंदी, महंगाई, स्टार्टअप निवेश में कमी, टेक क्षेत्र में छंटनी और मंदी की आशंका के बीच 57% कर्मचारियों अगले साल 12% से अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद है। सीआईईएल एच आर सर्विसेस के अध्ययन के अनुसार, 23 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि 8-12 फीसदी की वृद्धि हो सकती है जबकि 11 फीसदी मानते हैं कि चार से पांच फीसदी तक वेतन बढ़ सकता है। हालांकि, 8.3 फीसदी मानते हैं कि केवल 4 फीसदी तक उनकी सैलरी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विपरीत आर्थिक स्थितियों के बावजूद अधिकांश कर्मचारियों को वेतन में बढ़त की उम्मीद है। भारी मांग और प्रतिभाओं को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण आईटी क्षेत्र ने पिछली बार ज्यादा वेतन वृद्धि की थी। इस साल, जमीनी स्तर की स्थिति बदल गई है, फिर भी कर्मचारी वेतन वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं। पिछली बार वेतन वृद्धि में विनिर्माण, इंजीनियरिंग, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों ने रूढ़िवादी दृष्टिकोण अपनाया था। अधिकांश कर्मचारियों की सैलरी 10 फीसदी से कम बढ़ी थी। जैसे-जैसे गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इन क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब इससे ज्यादा बढ़त की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली, एनसीआर व मुंबई में ज्यादा भर्तियां
एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, देश में संगठित क्षेत्र के रोजगार में तेजी देखी गई है। खासकर दूसरे स्तर के शहरों में इसमें ज्यादा बढ़त है। 2022 में इस क्षेत्र के रोजगार में दोगुना का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
- रिपोर्ट के मुताबिक, महानगरों जैसे दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई और बंगलूरू, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर में भी छोटे उद्योगों की भर्ती में तेजी देखी गई है।