फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   5-month-old Ekagrah Murty to earn Rs 4.2 cr with Infosys' bumper dividend

Infosys: बंपर लाभांश से नारायण मूर्ति के पांच महीने के पोते 'एकाग्र' पर बरसेगा धन, होगी इतने करोड़ की आमदनी

Fri, 19 Apr 2024 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

नारायण मूर्ति ने अपने पोते को 240 करोड़ रुपये मूल्य के 15 लाख शेयर उपहार में दिए थे। गिफ्ट में मिलने इन शेयरों के कारण एकाग्र महज पांच महीने की उम्र में भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी के सबसे कम उम्र के करोड़पति शेयरधारक बन गए थे।

विज्ञापन
5-month-old Ekagrah Murty to earn Rs 4.2 cr with Infosys' bumper dividend
इंफोसिस - फोटो : PTI

विस्तार

इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने हाल ही में अपने पांच महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को कंपनी के 15 लाख शेयर तोहफे में दिए थे। अब कंपनी की ओर से अपने शेयरों पर डिविडेंड का एलान किए जाने पर उन्हें बड़ा फायदा मिलने वाला है। आईटी कंपनी ने अपने शेयरों पर 28 रुपये प्रति शेयर का (लाभांश) डिविडेंड देने का एलान किया है, इस घोषणा से पांच महीने के एकाग्र के खाते में करीब 4.20 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


मूर्ति ने अपने पोते को 240 करोड़ रुपये मूल्य के 15 लाख शेयर उपहार में दिए थे। गिफ्ट में मिलने इन शेयरों के कारण एकाग्र महज पांच महीने की उम्र में भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी के सबसे कम उम्र के करोड़पति शेयरधारक बन गए थे।
विज्ञापन


इन्फोसिस बोर्ड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश और 8 रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश की सिफारिश की है। इंफोसिस ने चौथी तिमाही की आय जारी करते हुए कहा, ''इससे वित्त वर्ष 2020-24 के दौरान कुल भुगतान मुक्त नकदी प्रवाह का 85 प्रतिशत होगा, जो पहले घोषित हमारी पूंजी आवंटन नीति के अनुरूप है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोसिस ने बताया कि वार्षिक आम बैठक और अंतिम लाभांश और विशेष लाभांश के भुगतान की रिकॉर्ड तिथि 31 मई, 2024 है। लाभांश का भुगतान 1 जुलाई, 2024 को किया जाएगा। गणना से पता चलता है कि 28 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश मिलने से सबसे कम उम्र के करोड़पति एकाग्र को करीब 4.2 करोड़ रुपये मिलेंगे। नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति और उनकी पत्नी अपर्णा कृष्णन के बेटे हैं। बेटी अक्षता मूर्ति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटियों के रूप में उनकी दो नातियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed