फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   45 lakh people got job in private sector in last one year, psu share decline

निजी क्षेत्र में 45 लाख लोगों को मिली नौकरी, सरकारी नौकरियों में आई गिरावट

Wed, 11 Sep 2019 05:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 11 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
45 lakh people got job in private sector in last one year, psu share decline
- फोटो : PIXABAY

निजी क्षेत्र में इस साल करीब 45 लाख लोगों को रोजगार मिला है। हालांकि आधे से ज्यादा रोजगार देने में केवल दो सेक्टर का योगदान रहा है। वहीं सरकारी कंपनियों में नौकरी मिलने में गिरावट देखने को मिली है। यह तब है जब सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है और बेरोजगारी की दर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन

आईटी, वित्तीय सेवा कंपनियों में सबसे ज्यादा नौकरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश की टॉप 250 लिस्टेड कंपनियों में पिछले एक साल में सबसे ज्यादा लोगों को नौकरी मिली है। इसमें वित्तीय सेवा क्षेत्र में 28 फीसदी (13 लाख लोग) और 26 फीसदी हिस्सा आईटी कंपनियों का है। निजी क्षेत्र में लोगों को नौकरी मिलने में 9.2 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। वहीं सरकारी कंपनियों और बैंकों में नौकरी के लिए लोगों की संख्या में 2.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन

इन कंपनियों में सबसे ज्यादा कटौती

लोगों को नौकरी देने के मामले में सरकारी कंपनियां और बैंक लगातार कमी कर रहे हैं। पिछले एक साल की बात करें तो फिर रोजगार देने के मामले में केवल कोल इंडिया में 4.4 फीसदी और भारतीय स्टेट बैंक में 2.6 फीसदी की कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों में सबसे ज्यादा कर्मचारी

लिस्टेड कंपनियों में निजी क्षेत्र की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। 4,20,000 कर्मचारियों की संख्या के साथ यह कंपनी पहले स्थान पर है। इस कंपनी में महिला कर्मचारियों की संख्या भी 1,52,114 है जो कि सबसे ज्यादा है। यह उनके कुल कर्मचारियों का कुल 36 फीसदी हिस्सा है। हालांकि महिलाओं की सबसे ज्यादा संख्या इंफोसिस में है, जो कि 37 फीसदी है। इस एक साल के दौरान Ques Corp ने सबसे ज्यादा 56,300 लोगों को नौकरी पर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed