फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   35 tonnes of gold sold on Dhanteras: 30% jump in silver sales, SUVs and luxury vehicles also surge

Dhanteras 2024: धनतेरस पर बिका 35 टन सोना, चांदी की बिक्री में 30% उछाल, एसयूवी और लग्जरी वाहन भी खूब खरीदे गए

Wed, 30 Oct 2024 09:46 AM IST
शुभम कुमार कालीचरण
कालीचरण Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 09:46 AM IST
सार

सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बाद भी धनतेरस के दिन मंगलवार को देशभर के सराफा बाजारों में जबरदस्त उत्साह रहा। हालांकि, इस बार हल्के और नए डिजाइन वाले आभूषणों की मांग अधिक रही।

विज्ञापन
35 tonnes of gold sold on Dhanteras: 30% jump in silver sales, SUVs and luxury vehicles also surge
सोने की खरीदारी में उछाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, धनतेरस पर 28,000 करोड़ रुपये के 35 टन सोने की बिक्री हुई। हालांकि, बीते धनतेरस से तुलना करें तो मात्रा के लिहाज से सोने की बिक्री में 15-16 फीसदी की गिरावट रही। उस दौरान कुल 42 टन सोना बिका था।
विज्ञापन


मेहता ने बताया, इस बार चांदी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा और बिक्री में बीते धनतेरस के मुकाबले 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया, आभूषणों के अलावा सोने के सिक्कों व बार की भी जबरदस्त मांग रही। सोने की कुल बिक्री में सिक्कों और बार का योगदान 14 टन रहा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, कामकाजी दिन होने के कारण धनतेरस की सुबह बाजार में कम संख्या में लोग निकले। दोपहर दो-ढाई बजे के बाद सराफा बाजारों में भीड़ दिखने लगी। खरीदारी का रुझान अच्छा रहा। मूल्य के लिहाज से बिक्री में 18-20 फीसदी तेजी रही, जबकि मात्रा के हिसाब से 10 फीसदी कम रही। विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने बताया, युवा खरीदारों में दो से आठ ग्राम तक के सोने के सिक्के, चेन, झुमके व कंगन जैसे हल्के वजन वाले आभूषणों का आकर्षण देखने को मिला। रिसाइकिल गहनों की भी मांग बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसयूवी और लग्जरी वाहनों में भी उछाल
गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से भी धनतेरस वाहन कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। एसयूवी के साथ लग्जरी कारों की मांग में भी तेजी रही। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ संतोष अय्यर ने कहा, इस धनतेरस कंपनी ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की है। किआ इंडिया ने बताया, उसने इस खास अवसर पर करीब 6,000 कारों की डिलीवरी की है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में एक ही दिन में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की।


सुरेंद्र मेहता के अनुसार, धनतेरस पर चांदी की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सोने की मात्रा में 15 प्रतिशत की गिरावट आई।" उन्होंने इस बदलाव को सोने की ऊंची कीमतों के बीच रिटर्न की तलाश के रूप में समझाया, क्योंकि चांदी को अधिक व्यावहारिक निवेश माना जाता है। मेहता के अनुसार, इस धनतेरस पर सोने की बिक्री 35 टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 42 टन से कम है। पिछली दिवाली के बाद से सोने की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है; मंगलवार को 10 ग्राम मानक सोना 78,430 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 0.6 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed