फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   2874 crore released so far under PLI electronics sector got the biggest boost

PLI Scheme: पीएलआई के तहत अब तक 2,874 करोड़ जारी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को मिला सबसे ज्यादा प्रोत्साहन

Thu, 27 Apr 2023 06:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 06:36 AM IST
सार

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने बुधवार को बताया कि 8 क्षेत्रों में काफी अच्छा काम हो रहा है। अन्य क्षेत्रों को और ज्यादा काम करना होगा।

विज्ञापन
2874 crore released so far under PLI electronics sector got the biggest boost
samsung electronics - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत सरकार ने मार्च, 2023 तक 2,874 करोड़ जारी किए हैं। इसमें सर्वाधिक रकम 8 क्षेत्रों को दी गई है, जिनसे 3,420.05 करोड़ के प्रोत्साहन दावे मिले थे। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1,649 करोड़ का प्रोत्साहन मिला है।

विज्ञापन


उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने बुधवार को बताया कि 8 क्षेत्रों में काफी अच्छा काम हो रहा है। अन्य क्षेत्रों को और ज्यादा काम करना होगा। अगले दो-तीन साल महत्वपूर्ण होंगे। यह योजना घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2020 में शुरू की गई थी। 14 क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहन पर 1.97 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। 
विज्ञापन


फार्मा और दूरसंचार समेत इन क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन 
इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के अलावा फार्मा (652 करोड़ रुपये), खाद्य उत्पाद (486 करोड़ रुपये), दूरसंचार (35 करोड़ रुपये), ड्रोन (30 करोड़ रुपये), चिकित्सा उपकरण (12.8 करोड़ रुपये) और थोक दवाएं (4.34 करोड़ रुपये) क्षेत्र को भी लाभ मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख से ज्यादा रोजगार का हुआ सृजन
राजीव ने बताया कि दिसंबर, 2022 तक 14 क्षेत्रों की कंपनियों से कुल 717 आवेदनों को मंजूरी मिली थी। इससे 2.74 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। लेकिन, वास्तव में 53,500 करोड़ रुपये का ही निवेश प्राप्त हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन हुआ है। तीन लाख से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed