फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   28 percent increase in the price of vegetarian thali in July tomato price update

महंगाई ने बढ़ाई मुश्किल: आम आदमी की थाली लगातार तीसरे महीने हुई महंगी; टमाटर का 25% योगदान

Tue, 08 Aug 2023 04:41 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 04:41 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में शाकाहारी थाली के दाम 33.7 रुपये पर पहुंच गए हैं। जून में यह 26.3 रुपये और मई में 25.1 रुपये थी। अप्रैल में शाकाहारी थाली 25 रुपये में मिल जाती थी।

विज्ञापन
28 percent increase in the price of vegetarian thali in July tomato price update
सब्जी की दुकान पर लाल-लाल टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टमाटर और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर अब लोगों की थाली पर पड़ने लगा है। शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमतें लगातार तीसरे महीने बढ़ी हैं।  क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में शाकाहारी थाली 28 फीसदी महंगी हो गई। मांसाहारी थाली के दाम 11 फीसदी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में शाकाहारी थाली के दाम 33.7 रुपये पर पहुंच गए हैं। जून में यह 26.3 रुपये और मई में 25.1 रुपये थी। अप्रैल में शाकाहारी थाली 25 रुपये में मिल जाती थी। हालांकि, पिछले साल मार्च में इसकी कीमत 24.40 रुपये थी। तब से लेकर अब तक यानी 16 महीने में सबसे महंगाी थाली जुलाई में हो गई है।
विज्ञापन


इसी तरह, मांसाहारी थाली की कीमत जुलाई में 66.8 रुपये पहुंच गई। जून में यह 60 रुपये, मई में 59.3 रुपये और अप्रैल में 58.30 रुपये की थी। मार्च, 2022 में इसकी कीमत 55.6 रुपये थी। यहां भी 16 महीने में सबसे महंगी थाली जुलाई में ही रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई में टमाटर का 25% योगदान
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली में जो 34 फीसदी कीमतें बढ़ी हैं, उसमें 25 फीसदी योगदान टमाटर का है। टमाटर जून में 33 रुपये किलो था, जो अब 200 रुपये किलो के पार है। इसी तरह, प्याज और आलू के भाव भी मासिक आधार पर 16 एवं 9 फीसदी तक बढ़े हैं। मिर्च और अन्य सामग्रियों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। हालांकि, थालियों में इनका बहुत कम उपयोग होता है। जहां तक मांसाहारी थाली की बात है तो इसे महंगा करने में ब्रॉयलर का योगदान 50 फीसदी है।


सिर्फ छह महीने ही मिली राहत
पिछले 16 माह में सिर्फ 6 महीने यानी जुलाई, नवंबर, दिसंबर, 2022, व इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में ही थालियों की महंगाई से राहत मिली है। पिछले दो तीन माह से टमाटर और अन्य सब्जियों की आसमान छूती कीमतों ने बजट बिगाड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed