फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   21 International organisations write to CJI for speedy resolution of Adani coal imports case in SC

Adani Row: 21 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने सीजेआई को लिखा पत्र, कोयला आयात मामले की जांच तेजी से निपटाने की अपील

Fri, 24 May 2024 05:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 May 2024 05:43 PM IST
सार

Adani Row:कम से कम 21 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा इंडोनेशियाई कोयला आयात के कथित ओवरवैल्यूएशन के मामले की जांच कर रहे लंबित मामले को तेजी से निपटाए।

विज्ञापन
21 International organisations write to CJI for speedy resolution of Adani coal imports case in SC
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

कम से कम 21 अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा इंडोनेशियाई कोयला आयात के कथित ओवरवैल्यूएशन के मामले की जांच कर रहे लंबित मामले को तेजी से निपटाए। संगठनों ने कहा वे जीवाश्म ईंधन के निरंतर उपयोग के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं।

विज्ञापन


यह पत्र लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें जॉर्ज सोरोस समर्थित संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) के दस्तावेजों का हवाला दिया गया है। इसके अनुसार 2013 में उच्च मूल्य वाले ईंधन के रूप में निम्न-श्रेणी के कोयले को बेचकर अदाणी समूह की ओर से धोखाधड़ी करने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट ने तमिलनाडु के टैनजेडको के साथ लेनदेन में अदाणी समूह द्वारा "कम गुणवत्ता वाले कोयले को कहीं अधिक महंगा "स्वच्छ ईंधन" बताया गया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को पत्र लिखने वाले 21 अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ऑस्ट्रेलियन सेंटर फॉर इंटरनेशनल जस्टिस, बैंक ट्रैक, बॉब ब्राउन फाउंडेशन, कल्चर अनस्टेन्ड, एको, एक्सटिंक्शन रिबेलियन, फ्रेंड्स ऑफ द अर्थ ऑस्ट्रेलिया, लंदन माइनिंग नेटवर्क, मैके कंजर्वेशन ग्रुप, मार्केट फोर्सेस, मनी रिबेलियन, मूव बियॉन्ड कोल, सीनियर्स फॉर क्लाइमेट एक्शन नाउ, स्टैंड.अर्थ, स्टॉप अडानी, सनराइज मूवमेंट, टिपिंग पॉइंट, टॉक्सिक बॉन्ड्स, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलिया, डब्ल्यू एंड जे नागाना यारबायन कल्चरल कस्टोडियन और क्वींसलैंड कंजर्वेशन काउंसिल आदि शामिल हैं।

दूसरी ओर, जबकि अदाणी समूह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। समाचार रिपोर्ट का हवाला देते हुए, पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने कथित गलत कामों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की है।

समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोयले की गुणवत्ता का स्वतंत्र रूप से लोडिंग और डिस्चार्ज के बिंदु पर परीक्षण किया गया था। साथ ही सीमा शुल्क अधिकारियों और तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (टैनजेडको) के अधिकारियों द्वारा भी इसकी जांच की गई थी।

समूह के अनुसार आपूर्ति किए गए कोयले की विभिन्न एजेंसियों ने विभिन्न जगहों पर विस्तृत गुणवत्ता जांच की थी। इससे यह साफ है कि कम गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति का आरोप न केवल निराधार और अनुचित है बल्कि पूरी तरह से बेतुका है।

प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘भुगतान आपूर्ति किए गए कोयले की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। यह परीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित किया जाता है।’’ बयान के अनुसार, रिपोर्ट में दिसंबर, 2013 में जिस जहाज के जरिये कोयला ले जाने का जिक्र किया गया है, वास्तव में वह जहाज फरवरी, 2014 से पहले इंडोनेशिया से कोयला लाने के लिए इस्तेमाल ही नहीं किया गया था।

शीर्ष अदालत में एक हलफनामे में, राजस्व खुफिया निदेशालय ने पहले कोयला आयात के कथित अधि- मूल्यांकन के लिए अदाणी समूह की जांच फिर से शुरू करने के लिए अपना रुख दोहराया था। मार्च 2016 में, राजस्व खुफिया निदेशालय ने 2011 और 2015 के बीच इंडोनेशिया से कोयला आयात के कथित अधिक मूल्यांकन के लिए अडाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed